- बस्तर का नया चेहरा: अब माओवाद नहीं, विकास की पहचान
बीजापुर/रायपुर, 26 मई 2025। कभी माओवादी बटालियन नंबर-1 का गढ़ माना जाने वाला पामेड़ अब विकास की मिसाल बन रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की पामेड़ शाखा का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए कहा कि माओवाद से मुक्त हुई इस भूमि पर अब लोकतंत्र और विकास की नींव रखी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बैंक शाखा खुलने से अब पामेड़ और आसपास के 50 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों को अब खाता खोलने, पैसा निकालने और महतारी वंदन योजना जैसी सरकारी योजनाओं की राशि लेने के लिए 100 किलोमीटर दूर आवापल्ली नहीं जाना पड़ेगा। विशेष रूप से महिलाओं को इस सुविधा से बड़ी राहत मिलेगी।
शिक्षा और पोषण पर भी विशेष ध्यान
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1.62 करोड़ रुपये की लागत से बने 50-सीटर आदिवासी कन्या आश्रम का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इससे बस्तर की बेटियों को शिक्षा से जोड़कर भविष्य का नेतृत्व तैयार किया जाएगा। साथ ही, क्षेत्र में एक पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) की भी स्थापना की जा रही है, जिससे कुपोषित बच्चों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
यातायात और संपर्क व्यवस्था में भी सुधार
मुख्यमंत्री ने बताया कि तालपेरू नदी पर बन रहा धर्मावरम ब्रिज जल्द पूरा होने वाला है, जिससे तेलंगाना के रास्ते 200 किलोमीटर की यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पामेड़ से बीजापुर के बीच सीधी बस सेवा भी शुरू कर दी गई है, जिससे ग्रामीण अब सुबह जाकर शाम को लौट सकते हैं। यह सुविधा व्यापार और जनजीवन को गति दे रही है।
सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन
इस मौके पर ‘सुशासन तिहार’ के तहत समाधान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम में महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, कलेक्टर संबित मिश्रा, एसपी डॉ. जितेंद्र यादव सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...