रायपुर, 5 अप्रैल 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी जगेश्वर राम भगत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और राजनीतिक व सामाजिक जगत ने एक समर्पित जनसेवक को खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत भगत का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान, सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। वे वनवासी कल्याण आश्रम के समर्पित कार्यकर्ता थे और अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखते थे।
उन्होंने आगे कहा कि भगत ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास किए और उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्रदान करने की कामना की है।










