रायपुर, 09 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर बात कर हरियाणा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई दी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर अपनी मुहर लगाई है।










