रायपुर, 17 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 18 अक्टूबर को भिलाई के खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024’ में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 1:55 बजे दुर्ग जिले के भिलाई-3 हेलीपेड पर पहुंचेंगे। इसके बाद, वह 2 बजे अग्रसेन भवन खुर्सीपार में सम्मेलन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री साय 3:05 बजे भिलाई-3 से रवाना होकर 3:20 बजे रायपुर लौट आएंगे।










