छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को बस्तर के जगदलपुर पुलिस लाइन परिसर में ‘पंडुम कैफे’ का भव्य शुभारंभ किया। यह कैफे नक्सल हिंसा के पीड़ितों और समर्पण कर मुख्यधारा में लौट चुके पूर्व नक्सलियों के पुनर्वास की अनूठी मिसाल है। मुख्यमंत्री ने इसे नक्सल उन्मूलन और बस्तर में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक बताया। कैफे में कार्यरत नारायणपुर की फगनी, सुकमा की पुष्पा ठाकुर, बीरेंद्र ठाकुर, बस्तर की आशमती और प्रेमिला बघेल से सौहार्दपूर्ण बातचीत करते हुए श्री साय ने उनके हौसले की सराहना की और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पंडुम कैफे’ आशा, प्रगति और शांति का उज्ज्वल प्रतीक है। यहां कार्यरत युवा पहले हिंसा के शिकार या हिस्सा थे, लेकिन अब जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से आतिथ्य, कैफे प्रबंधन, ग्राहक सेवा, स्वच्छता और उद्यमिता का प्रशिक्षण लेकर शांति के पथ पर चल पड़े हैं। कैफे का नाम ‘पंडुम’ बस्तर की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा है और इसकी टैगलाइन “जहां हर कप एक कहानी कहता है” उन साहस, संघर्ष और नई शुरुआत की कहानियों को बयां करती है जो कभी बंदूक थामे थे, आज कॉफी परोस रहे हैं।
कार्यरत सदस्यों ने भावुक होकर अपनी कहानी सुनाई। एक पूर्व माओवादी महिला ने कहा, “हमने अतीत में सिर्फ अंधेरा देखा था। आज समाज की सेवा करने का मौका मिला है, यह हमारे लिए दूसरा जन्म है। बारूद की जगह कॉफी परोसना और अपनी मेहनत से कमाना हमें सच्चा सम्मान दे रहा है।” एक अन्य ने बताया, “पहले परिवार को सम्मानजनक जीवन देना सपना था, आज हम अपनी कमाई से घर संवार रहे हैं।” तीसरे सदस्य ने कहा, “मुख्यधारा में लौटना मुश्किल लगा था, लेकिन प्रशासन ने विश्वास जीता। सबसे बड़ी बात, अब हम उन पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं जिन्हें हमने दुख दिया था।”
शुभारंभ कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, महापौर संजय पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, संभागायुक्त डोमन सिंह, IG सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस. और SP शलभ सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। ‘पंडुम कैफे’ बस्तर में हिंसा से शांति की ओर बढ़ते कदमों का जीवंत प्रमाण बन गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...