मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, प्रदेश के विकास और बोधघाट परियोजना पर हुई पीएम से चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय प्रवास पूरा कर शनिवार सुबह रायपुर लौट आएं हैं। इस दौरान मीडिया से मुलाकात में उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं थी, बल्कि बस्तर के बदलते परिदृश्य, योजनाओं की प्रगति और सुशासन की अवधारणाओं को लेकर गंभीर चर्चा का मंच बनी।

 

 

उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी से चर्चा में बोधघाट परियोजना पर चर्चा हुई है। इसके बनने से 4 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी, और सवा सौ मेगावाट बिजली उत्पादन हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि अब बस्तर का चेहरा पूरी तरह बदल रहा है। जहां पहले बारूदी सुरंगें और बंदूकें बस्तर की पहचान थीं, अब वहां मोबाइल टावर खड़े हो रहे हैं। साय ने बताया कि राज्य में अब तक 671 मोबाइल टावर चालू किए जा चुके हैं, जिनमें 365 टावर 4G नेटवर्क से लैस हैं। इसके अलावा सरकार ने 64 नए फॉरवर्ड सुरक्षा कैंप की स्थापना भी की है, जिनके आसपास के गांवों में अब सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और नेटवर्क की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

 

 

मुख्यमंत्री साय ने सुशासन तिहार की जानकारी प्रधानमंत्री के साथ साझा की। साय ने बताया कि राज्य में बारिश के दिन घटकर अब 100 से 65 दिन रह गए हैं। ऐसे में जल संरक्षण को लेकर सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। GIS मैपिंग, जलदूत ऐप जैसे नवाचारों से पानी की उपलब्धता और आवश्यकता को ट्रैक किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें महिला समूहों की भी सक्रिय भूमिका है, जो जल स्रोतों की सफाई और पुनर्जीवन में जुटी हैं।

 

 

मुख्यमंत्री ने देश की पहली 24×7 हाइब्रिड पब्लिक लाइब्रेरी नालंदा परिसर की जानकारी दी। इस 18 करोड़ की परियोजना में ई-लाइब्रेरी, यूथ टॉवर, हेल्थ ज़ोन और सौर ऊर्जा आधारित संरचना है। अब तक 11,000 से अधिक छात्र लाभांवित हुए हैं और 300 से अधिक छात्र UPSC/CGPSC में सफल हुए हैं। वहीं प्रयास मॉडल के तहत वंचित व आदिवासी बच्चों को IIT, NEET, CLAT जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। अब तक 1508 छात्र राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश पा चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *