Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर थोड़ी समस्या रहेगी, लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

 

वृषभ राशि : आज आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। यदि आपको नौकरी मे कोई समस्या चल रही थी, तो आप किसी दूसरे के लिए अप्लाई कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। पिताजी की सेहत के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी समस्याओं को लेकर कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं। आप अपने घर के साथ-साथ बाहर के कामों में भी तालमेल बनाकर चलें। परिवार का सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागरूक हो सकती है। जीवनसाथी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आने से आपका मन काफी खुश रहेगा। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच सकते है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पूरा ध्यान देंगे। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति आप आसानी से कर पाएंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप अपने कामों को समय से पूरा न करके अधिकारियों से डांट खा सकते हैं। यदि किसी अजनबी  पर भरोसा किया था, तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो आपका वह काम लटक सकता हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई परिजन आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का आपको मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर रखने की कोशिश करनी होगी। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे थे, तो आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। यदि आपसे परिवार का कोई सदस्य नाराज चल रहा था, तो वह नाराजगी भी दूर हो सकती है। आपको किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कोई पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप किसी नए मकान की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी संतान आपसे कोई ऐसी बात बोल सकती है, जो आपको परेशान करेगी। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने खान-पान पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं। आप अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने से खुशी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की तुलना में कुछ बेहतर रहने वाला है। जो लोग इलेक्ट्रॉनिक आइटम का काम करते हैं, उनको आज अच्छा फायदा मिल सकता है। आप यदि किसी टेंशन को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसमें आपको किसी पैतृक प्रॉपर्टी की भी प्राप्ति हो सकती है।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप धार्मिक कामों में अच्छा खासा खर्च करेंगे और किसी गरीब की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे, लेकिन आपको थोड़ा खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आप अपने बिजनेस में भी थोड़ा सोच समझ कर बढ़ें। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के यदि विवाह के बात चल रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *