Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप कार्य क्षेत्र की कुछ नई योजनाओं में और धन निवेश करेंगे, जिसका आप भविष्य में लाभ भी काम आएंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपके क्रोधी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य परेशान हो सकते हैं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो लोग इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे है, तो वह उत्तम रहेगा।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको किसी के साथ पार्टनरशिप में कार्य करने से बचना होगा। छोटे व्यापारियों को कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, फिर भी वे अपने कुछ खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को कोई मौका मिल सकता है, जिससे उनका सपना पूरा होगा। आपको लाभ दिलाने वाले सौदों को पहचानना होगा और किसी के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। मित्रों के साथ यदि घूमने फिरने की योजना बनाई है, तो उसमें जरूरी कागजातों का पूरा ध्यान रखें।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण वे परेशान रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपने कुछ धन भविष्य के लिए संचय करके रखा था, तो उसमें से आप कुछ जरुरत के लिए खर्च कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आज आप परेशान रहेंगे। डॉक्टर की सलाह लें। आज आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। किसी नवविवाहत जातक को संतान की प्राप्ति भी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर आप भरपूर लाभ कमा पाएंगे। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करने जा रहे हैं, तो कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। घर परिवार में आपको किसी से कोई शिकायत नहीं होगी, क्योंकि सभी मिलजुल कर एक साथ रहेंगे। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे, लेकिन आपको जीवन साथी की कुछ फरमाइशों को पूरा करना होगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। आप पूरे दिन उत्साह से भरे रहेंगे और अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप परिवार के लोगों के साथ ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित बातचीत भी चल सकती है। यदि आप किसी नए निवेश को करने जा रहे हैं, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा लेना बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के बेहतर अवसर आ सकते हैं। आपके धन कोष में भी बढ़ोतरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छे फल प्राप्त होंगे। यदि वह किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने जा रहे हैं, तो उन्हें इसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। आपको अटके हुए कार्यों को शुरू करवाने के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। यदि आपने धन संबंधित कोई बड़ा लेनदेन किया, तो वह आपके लिए वर्तमान के लिए तो लाभदायक रहेगा, लेकिन भविष्य में इसके चलते आपको परेशान होना पड़ सकता है।  संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे व उन्हें पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने की भरपूर संभावना दिख रही है। कार्य क्षेत्र में आपको वास्तविकता को ध्यान में रखकर ही योजनाएं बनानी होंगी। यदि कुछ जरूरी कार्य हो, तो उन्हें पहले निपटाए, नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। परिवार के लोगों के लिए आप अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालेंगे और उनके साथ बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा, लेकिन आपको खर्चों के साथ-साथ अपने धन को बचा कर भी रखना होगा। धन संचय करेंगे तभी भविष्य में लाभ मिलेगा। जो लोग बीमा या निवेश संबंधी कोई स्कीम लेने की योजना बना रहे हैं, तो उनके लिए वह  शुभ रहेगा। अपने धन को किसी को उधार न दें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसके लिए उनको सम्मानित भी किया जा सकता है। परिवार के किसी भी सदस्य से बहस न करना ही आपके लिए बेहतर है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में कुछ राहत तो मिलेगी, लेकिन वह समाप्त नहीं होंगे। चारों ओर से आपको शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे। आपको यदि कोई जरूरी लेनदेन करना पड़े, तो अवश्य करें। जीवनसाथी से आज आप कुछ प्यार भरी बातें करेंगे और उनके साथ घूमने फिरने भी जाएंगे। आपका अपने भाइयों के प्रति विश्वास और गहरा होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

Read Also  आज का राशिफल

मकर राशि : आज का दिन पारिवारिक जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। अपनी संतान के व्यवहार व उनकी शिक्षा की ओर ध्यान देना होगा। कार्य क्षेत्र में भी आप सबसे अच्छे से पेश आएंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा।  कार्यक्षेत्र में आपको धनलाभ मिलने की भी संभवाना है। जो लोग रियल स्टेट में अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें कोई बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है। किसी पार्टी में जाते समय खान-पां पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए लाभदायक सिद्ध होगा, क्योंकि आज आपको आपके मन मुताबिक लाभ मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को भी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना मिल सकती है। बाहरी लोगों से मेल मिलाप करने से बचें। व्यापार के क्षेत्र में यदि आप किसी सामान को खरीदने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से अपने आसपास के सभी लोगों को प्रसन्न करके रखेंगे, जिससे आप अपने काम भी आसानी से निकाल निकलवा पाएंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए संघर्ष पूर्ण रहने वाला है। आपको धन के मामले में सावधान रहना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आप अपनी बचपन की यादें साझा करेंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने मन की समस्याओं को बताने से बचना होगा, नहीं तो वह  इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में भी आपके दिए हुए सुझावों का स्वागत होगा और आप माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *