Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आध्यात्मिक गुरु रविशंकर से लिया आशीर्वाद - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आध्यात्मिक गुरु रविशंकर से लिया आशीर्वाद

रायपुर, 11 मार्च 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आध्यात्मिक गुरु और द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक रविशंकर से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद लिया।

IMG 20250311 WA0005

मधेश्वर पहाड़ का छायाचित्र और नंदी की प्रतिकृति भेंट

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीकस्वरूप जशपुर जिले में स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग – मधेश्वर पहाड़ का छायाचित्र एवं बस्तर आर्ट शैली में निर्मित नंदी की प्रतिकृति रविशंकर को भेंट की।

 

सोमनाथ मंदिर के खंडित शिवलिंग के दर्शन

रविशंकर इस बार अपने साथ 1000 वर्ष पुराने सोमनाथ मंदिर के खंडित शिवलिंग के अवशेष लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि यह ऐतिहासिक शिवलिंग सदियों से एक अग्निहोत्री परिवार द्वारा सुरक्षित रखा गया था। अब वे इसे पूरे देश में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए ला रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री समेत गणमान्य लोगों ने खंडित शिवलिंग के दर्शन किए और आस्था प्रकट की।

IMG 20250311 WA0006

ग्रामीण विकास और आजीविका सृजन पर एमओयू पर चर्चा

इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ सरकार और व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया (द आर्ट ऑफ लिविंग) के बीच हुए एमओयू को लेकर भी चर्चा हुई। यह समझौता ग्रामीण छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और आजीविका सृजन से संबंधित है। बैठक में इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

 

 

शंखनाद महासत्संग का न्योता

रविशंकर ने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले ‘शंखनाद महासत्संग’ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया।

Read Also  जया प्रदा ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानें क्या है मामला

 

बैठक में मौजूद गणमान्य

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., पी. दयानंद, राहुल भगत, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण मई से शुरू

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह चरण 30 दिनों तक चलेगा और...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

उद्योग और श्रम समन्वय से बदलती छत्तीसगढ़ की विकास तस्वीर

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में उद्योग और श्रम विभाग के बेहतर समन्वय से विकास की नई तस्वीर उभर रही है। राज्य सरकार की नीतियों में श्रमिकों और उद्योगों को साथ लेकर चलने की...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अंबिकापुर में निजी स्कूलों पर शिकंजा, फीस वसूली मामले में सख्त कार्रवाई

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। एक प्रमुख मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने दो बड़े स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।...

दुर्ग में पुलिस कार्रवाई, ढाई किलो गांजा जब्त आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
दुर्ग: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2.5 किलो गांजा जब्त किया है।  ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *