रायपुर, 24 नवंबर 2025/ नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में जारी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सोमवार को छत्तीसगढ़ पवेलियन विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवेलियन पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित उत्पादों तथा नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने वैश्विक व्यापार मंचों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और यह पहचान लगातार मजबूत होती जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प, वनोपज-आधारित उत्पाद, कोसा सिल्क, ढोकरा कला और पारंपरिक कलाओं की लोकप्रियता देश-विदेश में तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों की बढ़ती मांग न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही है, बल्कि कारीगरों और उद्यमियों को भी नई दिशा प्रदान कर रही है। यह ‘आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने पवेलियन में प्रदर्शित कोसा सिल्क, धातु-शिल्प, ढोकरा कला, मिलेट-आधारित फूड प्रोडक्ट्स, प्राकृतिक वन-उत्पाद और सूक्ष्म उद्यमों के नवाचार मॉडल की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने बस्तर की कला, विरासत और संस्कृति को दर्शाने वाले विशेष स्टॉलों का भी अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने डिजिटल स्क्रीन पर प्रसारित डॉक्यूमेंट्री ‘बदलता बस्तर (आमचो बस्तर)’ देखी और कहा कि डॉक्यूमेंट्री में बस्तर के नवीन स्वरूप और वहां हो रहे सकारात्मक परिवर्तन को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय एवं ग्रामीण उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने के लिए योजनाओं और संस्थागत सहायता को लगातार मजबूत कर रही है।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कमलेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...