रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 सितम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रवास के दौरान सीतामढ़ी-हरचौका में नवनिर्मित राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ बघेल जिले को 359 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत के 325 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 156 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत के 160 कार्यों का लोकार्पण तथा 203 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत के 165 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 03 करोड़ रूपए की सहायता राशि के चेक और सामग्री भी वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सीतामढ़ी-हरचौका में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत 07 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में 22 करोड़ 61 लाख 12 हजार रूपए की लागत के बहरासी से सनबोरा एमपी बार्डर निर्माण कार्य, 11 करोड़ 19 लाख 11 हजार रूपए की लागत के जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के बरौता से भुमका मार्ग पर नेउर नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, 4 करोड़ 54 लाख 10 हजार रूपए की लागत के बड़काबहरा से केल्हारी मार्ग पर खटम्बर नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री इनके साथ ग्रामीण सड़क विकास योजना के 74.31 करोड़ रूपए की लागत के 87 कार्यों, नल जल योजना के 11.12 करोड़ रूपए के 03 कार्यों, लोक निर्माण विभाग के 42.92 करोड़ रूपए की लागत से सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के 11 कार्यों, 01 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से 45 देवगुड़ियों के निर्माण कार्यों सहित विभिन्न विभागों के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
कार्यों का भूमिपूजन करेंगे
मुख्यमंत्री जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 22.50 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम बहरासी में बनने वाले 132/33 के.व्ही. क्षमता का विद्युत उपकेन्द्र, 13.03 करोड़ रूपए की लागत से कौड़ी मार्ग से पैनारी मार्ग पर हसदेव नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, 8.81 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम किशोरी से कचोहर मार्ग पर बनिया नाला में पुल निर्माण, 4 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से बिछिया टोला से कोतबा मार्ग पर बरने नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग के 93.26 करोड़ रूपए की लागत के सड़क, पुल-पुलिया निर्माण तथा भवन निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नल जल योजना के 21.77 करोड़ रूपए की लागत के छह कार्य, 05.33 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम मट्टा, नगरी, लोहारी, भुआपाठ, त्रिशूली, कर्थराडोल, मसर्रा, रजरावल, हथवारी, झापीडोंगरी एवं एफ.सी.आई. गोदाम के विद्युतीकरण का कार्य शामिल है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...