Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री 17 मई को धमतरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री 17 मई को धमतरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर- मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 17 मई को धमतरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे धमतरी जिले के ग्राम भोयना पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम अछोटा पहुंचकर वहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में संचालित कार्याें का निरीक्षण करेंगे। श्री बघेल यहां महिला स्व-सहायता समूहों से चर्चा कर उनके काम की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम भोयना से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12.40 बजे ग्राम भटगांव पहुंचेंगे और वहां चंद्रमौली माता मंदिर में दर्शन करने के बाद विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम भटगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात में आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी लेंगे। श्री बघेल भटगांव से कार द्वारा 2.45 बजे धमतरी विकासखण्ड के ग्राम सोरम पहुंचेंगे और वहां से अपरान्ह 3.20 बजे कार द्वारा ग्राम भटगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भटगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा  3.30 बजे धमतरी विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन आएंगे और वहां से कार द्वारा लोहरसी सर्किट हाउस पहुंचकर अपरान्ह 3.50 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे लोहरसी सर्किट हाउस से मुजगहन आएंगे और वहां से 4.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *