रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत और समाज में एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद लाए।









