रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी।
इस विशेष यात्रा में रायपुर और बलौदाबाजार जिले के 800 बुजुर्ग रामेश्वरम, मदुरई और तिरुपति जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिनकी तीर्थ यात्रा की इच्छा आर्थिक या शारीरिक कारणों से पूरी नहीं हो पाई थी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी कोच एसी होंगे और बुजुर्गों की देखरेख के लिए 20 अधिकारियों को भी ट्रेन में नियुक्त किया गया है। यह योजना केंद्र सरकार की “मोदी की गारंटी”पहल का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पहले भी रामलाल दर्शन योजना के तहत 22,000 से अधिक बुजुर्ग तीर्थ यात्रा कर चुके हैं।
इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू और समाज कल्याण विभाग के सचिव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस योजना के अंतर्गत विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को भी शामिल किए जाने की सराहना की और इसे बुजुर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
सरकार की इस पहल को लेकर बुजुर्गों में उत्साह देखा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है।
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...