Google Analytics Meta Pixel एनएच एमएमआई में बच्चे को मिली नई जिंदगी - Ekhabri.com

एनएच एमएमआई में बच्चे को मिली नई जिंदगी

रायपुर। एवी कैनाल डेफेक्ट (जन्म से हृदय रोग) से ग्रसित एक शिशु को एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में कार्डियक केयर की टीम ने नया जीवन दिया। एवी कैनाल दोष छोटे बच्चों में जन्म के समय से ही होने वाला एक हृदय रोग है, जो असामान्य एवी वाल्व, दिल की अनियमित धड़कन और वेंट्रिकल सेप्टल दोष जुड़ा होता है। यह रोग बहुत कम बच्चों में होता है, लगभग हर 10,000 नवजात शिशुओं में से 2 शिशु में यह रोग होता है। अनबैलेन्स्ड एवी कैनाल डेफेक्ट अक्सर डाउन सिंड्रोम से जुडा होता है। जब यह विकार हृदय के किसी वेंट्रिक्ल के अविकसित होने के साथ हो, तो यह अनबैलेन्स्ड एवी कैनाल डेफेक्ट होता है। टीएपीवीसी एक और दुर्लभ विकार है, जिसमें आॅक्सीजन युक्त रक्त और आॅक्सीजन रहित रक्त एक साथ हृदय में प्रवेश करता है। एक सामान्य हृदय में ऊपरी बाएं कक्ष को आॅक्सीजन युक्त (शुद्ध) रक्त मिलता है और ऊपर का दाया कक्ष आॅक्सीजन रहित (अशुद्ध) रक्त प्राप्त करता है, लेकिन टीएपीवीसी शुद्ध रक्त हृदय में उसी कक्ष में प्रवेश करता है, जहां अशुद्ध रक्त प्रवेश करता है। इन दोनों दोषों वाले बच्चे में अगर एवी कैनाल दोष को ठीक करने के लिए हृदय का इलाज किया जाए, फिर भी हृदय को टीएपीवीसी के कारण अशुद्ध रक्त प्राप्त होता है। इसी कारण इसका इलाज कर पाना बहुत की कठिन और दुर्लभ है। इसी दुर्लभ कार्य को बड़ी ही सावधानी पूर्वक एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर में कार्डियक केयर टीम मिलकर सफल बनाया और इस गंभीर रोग से ग्रसित शिशु को नया जीवन मिल पाया। एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर में इलाज करवा रहे बच्चे को गंभीर सायनोसिस (शरीर का नीलापन) के साथ केवल 50% आॅक्सीजन सैच्युरेशन था। ऐसे में टीएपीवीसी (टोटल एनोमलस पल्मोनरी वेनस कनेक्शन) के साथ असंतुलित एवी कैनाल डेफेक्ट और साथ में सायनोसिस जैसी समस्याएं शुरूआत में संदेह की स्थिति पैदा कर रही थी, क्योंकि दुनियाभर में ऐसे मामलों के सफलतापूर्वक इलाज कुछ ही हुए हैं। डॉ पीके हरिकुमार (सीनियर कंसल्टेंट-कार्डिएक सर्जरी, एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर) के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने इस मुश्किल सर्जरी को सफल बनाया और बच्चे को 90% से अधिक आक्सीजन के साथ डिस्चार्ज किया गया।
इलाज के लिए एक अत्यधिक विशिष्ट और उन्नत कार्डियक केयर टीम लगी
डॉ पीके हरिकुमार (सीनियर कंसल्टेंट-कार्डिएक सर्जरी, एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर) ने बताया कि इस तरह के जटिल मामले के इलाज के लिए एक अत्यधिक विशिष्ट और उन्नत कार्डियक केयर टीम की आवश्यकता थी, जिसे एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, रायपुर के व्यापक कार्डियक टीम ने सफल बनाया। इस टीम में-डॉ सुमंत शेखर पाढ़ी (वरिष्ठ सलाहकार-कार्डियोलॉजी), डॉ किंजल बख्शी (सलाहकार-पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी), डॉ. अरुण अंडप्पन (सीनियर कार्डिएक एनेस्थेटिस्ट), डॉ.राकेश चंद (एचओडी और सीनियर कार्डियक एनेस्थेटिस्ट), डॉ धर्मेश लाड (कार्डियक इंटेनसीविस्ट) और डॉ. तेज कुमार, (कार्डियक सर्जन), जैसे विशेषज्ञ शामिल रहे। नवीन शर्मा (फैसिलिटी डॉयरेक्टर, एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, रायपुर) ने कहा ये सर्जरी एक दुर्लभ सर्जरी है, जिसे हमारे कार्डियोलोजी टीम ने सफलता पूर्वक पूर्ण किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *