Google Analytics Meta Pixel अंतरिक्ष में उपग्रहों को नष्ट कर सकता है चीन का लेजर हथियार - Ekhabri.com

अंतरिक्ष में उपग्रहों को नष्ट कर सकता है चीन का लेजर हथियार

यूक्रेन पर हमले के बाद पैदा हुआ तनाव अंतरिक्ष तक पहुंच गया था, जब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आइएसएस) परियोजना को लेकर अमेरिका व रूस के बीच तनातनी पैदा हो गई थी। अमेरिका व पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से नाराज रूस ने आइएसएस से हाथ खींचने की धमकी दे डाली थी। इस बीच खबर आ रही है कि चीनी शोधकर्ताओं ने एक माइक्रोवेव मशीन रिलेटिविस्टिक क्लाइस्ट्रान एंपलीफायर (आरकेए) विकसित की है, जो अंतरिक्ष में उपग्रहों को जाम या नष्ट कर सकती है।
एशिया टाइम्स के हवाले से ताइवान न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह डिवाइस केए-बैैंड में पांच मेगावाट का तरंग पैदा कर सकती है। यह एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम का हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल नागरिक व सैन्य, दोनों उद्देश्यों से किया जाता है। हालांकि, यह इतना शक्तिशाााली नहीं है कि जमीन से आकाश के लक्ष्य को भेद सके। आरकेए को उपग्रह से जोड़ा जा सकता है, जिसके बाद उसका इस्तेमाल अंतरिक्ष में स्थित दुश्मन की संवेदनशील इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस समेत अन्य संपत्ति को जलाने के लिए किया जा सकता है।
डायरेक्टेड एनर्जी वीपंस (डीईडब्ल्यू) ऐसी प्रण्ाालियां हैं, जो भौतिक संघर्ष में दुश्मन के उपकरणों व कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने या नष्ट करने के लिए गतिज ऊर्जा के बजाय केंद्रित विद्युत चुंबकीय ऊर्जा का उपयोग करती हैं। ताइवान न्यूज के अनुसार, चीन आरकेए के डीईडब्ल्यू होने से इन्कार करता है, लेकिन इस प्रण्ााली का विकास बड़े पैमाने पर किया गया, तो यह इतना शक्तिशाली बीम छोड़ सकती है कि अंतरिक्ष में तेजी से गतिश्ाील धातु सामग्री में छेद हो जाए। बीजिंग में रह रहे एक अंतरिक्ष विज्ञानी ने मीडिया को बताया कि यह प्रौद्योगिकी अधिक ताकतवर हथियार के रूप में काम कर सकती है, जो सोचने के लिए मजबूर करती है।
अंतरिक्ष अब भू-राजनीति का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। चीन के इस नए हथियार के बारे में सूचना तब सार्वजनिक हुई है, जब हाल ही में पता चला है कि उसने पिछले साल अगस्त में अंतरिक्ष की निचली कक्षा के जरिये परमाणु हथियार के परिवहन में सक्षम हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल का परीक्षण किया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *