Google Analytics Meta Pixel मिनी माता बस स्टैंड में जल्द खुलेगा कपड़ा मार्केट - Ekhabri.com

मिनी माता बस स्टैंड में जल्द खुलेगा कपड़ा मार्केट

रायपुर। पंडरी स्थित बस स्टैंड में जल्दी कपड़ा मार्केट बनने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए आज ही निरीक्षण किया गया। जगह का सीमांकन कर व्यवस्थित रूप से यहां कपड़े की दुकान है यानी कि नया कपड़ा मार्केट खोलने की योजना तैयार की जा रही है।

बता दे की रावणभाटा में नवनिर्मित अंतर राज्यीय बस टर्मिनल के शुभारम्भ होने पर वहाँ पंडरी बस स्टेण्ड का स्थानांतरण हो जाएगा। बस स्टेण्ड की खाली होने वाली जमीन का जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से योजना बनाकर पूर्ण सदुपयोग राजधानी शहर नगर पालिक निगम रायपुर के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करवाया जा सके।

आज महापौर ढेबर ने निरीक्षण के दौरान व्यापारियों से भी पंडरी नया बस स्टेण्ड की शीघ्र रिक्त होने जा रही भूमि का जनहित में सदुपयोग करने की दृष्टि से सुझाव मांगे हैं। महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा सहित राजधानी शहर के मिनी माता नया बस स्टेण्ड पंडरी का नगर निगम जोन 2 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा एवं पंडरी के व्यापारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान बस स्टेण्ड पंडरी की भूमि का शीघ्र सीमांकन करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये, ताकि नया बस स्टेण्ड की अतिरिक्त भूमि पर नया कपड़ा मार्केट खोलने की तैयारी की जा सके। महापौर ने कहा कि नया बस स्टेण्ड की अतिरिक्त भूमि पर जल्द एक नया कपड़ा मार्केट योजना बनाकर लोगों की सुविधा की दृष्टि से खोला जायेगा, इससे पंडरी कपड़ा मार्केट में लगने वाली लोगों की भीड़ कम होगी एवं यातायात जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसके साथ ही व्यापारियों को पंडरी नया बस स्टेण्ड में नयी दुकाने खुलने से रोजगार मिलने के साथ उनके व्यापार में वृद्धि होगी।

Read Also  ट्रेंडिंग: मास्क बना पब्लिसिटी पैक

महापौर ने कहा कि सीमांकन होने पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि मिनी माता नया बस स्टेण्ड पंडरी की कितनी भूमि नगर पालिक निगम रायपुर एवं कितनी भूमि राज्य शासन की है एवं कितनी भूमि निजी है। इसके बाद जनहित में जल्द योजना बनाकर जल्द काम शुरू किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...