Google Analytics Meta Pixel ईडी की कार्रवाई पर CM भूपेश और EX CM रमन आमने-सामने - Ekhabri.com

ईडी की कार्रवाई पर CM भूपेश और EX CM रमन आमने-सामने

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। मुख्यमंत्री भूपेश ने दिल्ली दौरे पर जाने से पूर्व ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार, ईडी और आईटी पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईडी को भेजा। निश्चित रूप से रिटर्न गिफ्ट कांग्रेस देगी। नवंबर में रिजल्ट आएगा और कांग्रेस की सीट 75 प्लस की होगी। यही गिफ्ट प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस देगी।

 

 

वहीं मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा ने ईडी की छापेमारी पर कहा कि मेरे घर में कल डकैती और लूट हुई। ईडी ने मुझे प्रताड़ित किया। ईडी ने जो सोना बरामद किया उसे मैंने 2005 में खरीदा है। मैंने सभी बिल दिए हैं. इसके बाद भी ईडी सारा गहना जब्त कर ले गई है। इस पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अभी तक हम सरकार के शराब घोटाला, कोयला घोटाला और चावल घोटाला को गिनते थे। अब मालूम चला कि सरकार के तार सट्टा से भी जुड़े हुए हैं।

 

 

 

विनोद वर्मा ने कहा कि ईडी ने मुझे कागज दिया, उसमें सारा विवरण में है। ईडी ने आईपीसी को नए सिरे से परिभाषित किया है। ईडी की मंशा क्या है, ये उजागर हुई है। ईडी के छापे के पीछे का आधार जगत विजन पत्रिका में छपी एक कहानी है। जगत विजन पत्रिका के संपादक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। चंद्रभूषण वर्मा मेरा रिलेटिव नहीं है। चंद्रभूषण की भूमिका सट्टा एप में है तो उसकी पूरी जांच कर लेते। बिना तथ्य के मेरे घर ईडी की टीम पहुंची।

Read Also  ट्रक-पिकअप की टक्कर में 4 की मौत, 10 घायल

 

 

 

विनोद वर्मा के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार को मंथली मोटी रकम दिया जाता था, इसे प्रमाण और साक्ष्य के साथ ED ने पेश किया है। महादेव एप के नाम पर जुआ-सट्टा के प्रशिक्षण के लिए दुबई भेजा जाता था। यही कौशल उन्नयन सरकार कर रही है। वहीं विनोद वर्मा के CD बंटवाए जाने के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि CD लहराते हुए आप लोगों ने दिखाया था, इसमें हमारा हाथ है, या भूपेश जी का।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

ब्रिटेन के पर्यटकों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन और अपनापन

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...

सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 5 करोड़ की नई घोषणा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र को करीब 175 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *