CM ने दिए ये निर्देश : 10 जनवरी को 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा

मध्य प्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। 2 दिन बाद फिर लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त जारी की जाएगी। सीएम मोहन यादव द्वारा 10 जनवरी को योजना की 8वीं किस्त के 1250 रुपए जारी किए जाएंगे। इसके लिए वित्त विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग को किस्त की राशि 1,596 करोड़ रुपये जारी कर दी है।बता दे कि इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ राम राव भोंसले ने एक आदेश प्रदेश के सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पहले ही जारी कर दिया ।

 

बुधवार को खाते में भेजी जाएगी लाड़ली बहनों को 8वीं किस्त

हाल ही में इंदौर से सीएम डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध में तैयारियों की बैठक ली थी जिसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों के खातों में 10 जनवरी को राशि अंतरित की जायेगी। पूरे प्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

सीएम ने कहा की पीएम नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। इस दौरान महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिये क्रियान्वित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाये।

लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश की सबसे लोकप्रिय योजना है जिसके अंतर्गत प्रदेश सरकार बहनों को 1250 रुपए की राशि प्रदान करती है। लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य है की बहनों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना। आपको हम इस आर्टिकल में जानकारी देंगे की लाडली बहना योजना की 8वीं किस्त मैं बहनों को कितने रुपए मिलेंगे साथ ही कब डाली जाएगी 8वीं किस्त यह सभी जानकारी आपको हम इस आर्टिकल में साझा करेंगे।

लाडली बहना योजना की 8वीं किस्त कब आएगी।

लाडली बहना योजना की 8वीं किस्त बहनों के खाते में कब आएगी! इस प्रकार का सवाल बहनों के मन मे अक्सर आता होगा तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योजना की 8वीं किस्त 10 जनवरी 2024 को बहनों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी आठवीं किस्त बहनों को मध्य प्रदेश के नए निर्वाचित सीएम डॉक्टर मोहन यादव जी सिंगल क्लिक के द्वारा बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।

8वीं किस्त में बहनों को कितने रुपए मिलेंगे

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत डाली गई 7वीं किस्त में 1250 रुपए की राशि बहनों को दी गई थी लेकिन अब 10 जनवरी 2024 को आने वाली योजना की आठवीं किस्त में 1250 रुपए की राशि डाली जाने की संभावना है यह अभी क्लियर नहीं है की बहनों के खाते में 1250 रुपए ही डालें जा सकते हैं हो सकता है की बहनों को 8वीं किस्त में 1500 रूपये दिए जाएं।

लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की लगभग 1.31 करोड़ बहनों को योजना का लाभ दिया जा रहा है इस योजना का मूल उद्देश्य है की बहनों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना। इसी प्रकार के सभी जानकारी पाने की लिए नीचे दिए गए व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

मई में शुरू हुई थी योजना, जून में आई थी पहली किस्त
दरअसल, लाड़ली बहना योजना पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा चुनाव से पहले मई 2023 में शुरू की गई थी, जिसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी, इसके बाद पिछले साल रक्षाबंधन पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। अबतक इस योजना की 7 किस्तें जारी हो चुकी है और अब जनवरी में 8वीं किस्त जारी की जानी है। घोषणानुसार यह राशि हर महीने की 10 तारीख को जारी की जाती है।

पात्रता की शर्तें और विशेषताएं
इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाएगी।
स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रही लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए और परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
योजना का लाभ पाने के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति सभी वर्गों की महिला आवेदन कर सकती हैं।
इस योजना में पहले उम्र सीमा 23 साल थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 21 साल कर दिया गया है।
यदि इस योजना में आवेदन करने वाली महिला किसी दूसरी योजना की लाभार्थी है और उस योजना से उसे हर महीने 1250 रुपये से कम मिल रहा है, तो उसे लाडली बहना योजना में 1250 रुपये में बची रकम का भुगतान किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


युवराज सिंह ने 6 साल बाद खोला राज, संन्यास लेने की बताई वजह

By Reporter 1 / January 30, 2026 / 0 Comments
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल

By Reporter 1 / January 27, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...

दहेज में गाड़ी और नकदी न मिलने पर पति ने कमांडो पत्नी को डंबल से उतारा मौत के घाट

By Reporter 1 / January 30, 2026 / 0 Comments
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...

शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, घूमाने के बहाने जंगल ले जाकर कुचल दिया सिर

By Rakesh Soni / January 27, 2026 / 0 Comments
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / January 28, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...

कर्तव्य पथ पर परेड, दुनिया देखेगी नए भारत की सैन्य क्षमता

By Rakesh Soni / January 26, 2026 / 0 Comments
आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा...

रेत से भरे हाईवा ने स्कूटी सवार तीन बहनों को कुचला, एक की मौके पर मौत

By Rakesh Soni / January 26, 2026 / 0 Comments
छुईखदान।रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर...

सोने-चांदी ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचीं

By Reporter 1 / January 28, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...

छत्तीसगढ़ में मखाना खेती को बढ़ावा, चार जिलों में योजना शुरू

By User 6 / January 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...

Border 2 का गणतंत्र दिवस पर धमाका: देशभर में हाउसफुल शोज

By Reporter 1 / January 27, 2026 / 0 Comments
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *