छत्तीसगढ़ में खेलों के महाकुंभ बस्तर ओलंपिक 2025 का संभाग स्तरीय शुभारंभ गुरुवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में धूमधाम से हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जबकि ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पद्मश्री मैरी कॉम ने खिलाड़ियों का जोश दोगुना कर दिया। इस मौके पर सीएम साय ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक ऐलान किया, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 3 करोड़, सिल्वर पर 3 करोड़ और ब्रॉन्ज पर 2 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। सीएम ने कहा, “बस्तर के ये युवा भविष्य के ओलंपिक चैंपियन हैं। सरकार हर कदम पर आपके साथ है – आप आगे बढ़ें, हम आपको बेहतर प्रशिक्षण और अवसर देंगे।”
बस्तर ओलंपिक में इस बार 3,500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें नुवाबाट के प्रतिभागी और आत्मसमर्पित नक्सली भी शामिल हैं। सीएम ने खुशी जताते हुए कहा, “नुवाबाट के खिलाड़ियों का यहां होना सबसे बड़ा संदेश है कि बस्तर अब शांति, समरसता और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। बेटियों की बड़ी संख्या में भागीदारी महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल है।” मैरी कॉम ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, “मैं एक गरीब परिवार से हूं, लेकिन मेहनत ने मुझे ओलंपिक तक पहुंचाया। बस्तर के ट्राइबल युवा मुझसे कहीं ज्यादा प्रतिभाशाली हैं – बस हिम्मत और लगन रखो, आप दुनिया में नाम रोशन करोगे।”
कार्यक्रम में मशाल पूवर्ती (सुकमा) के कबड्डी खिलाड़ी विजय डोडी और ओरछा (नारायणपुर) की खो-खो खिलाड़ी सलोनी कवाची ने थामी, जिसे देखकर हजारों दर्शक तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाने लगे। आतिशबाजी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मार्चपास्ट ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस साल बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 3.92 लाख खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया, जिनमें 2.27 लाख बेटियां हैं। सीएम ने वादा किया कि बस्तर में खेल अधोसंरचना को और मजबूत किया जाएगा, ताकि गांव-गांव की प्रतिभा निखर सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...