रायपुर, 12 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ सरकार हर जरूरतमंद को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में यह संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 670 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को उनका हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र और राज्य मिलकर लाखों लोगों को पक्के मकान दे रहे हैं। शपथ लेने के दूसरे दिन ही राज्य कैबिनेट ने 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। पिछले 14 माह में हाउसिंग बोर्ड की स्थिति सुधरी है और वह आत्मनिर्भर बना है। केंद्र सरकार से 14 लाख आवास पहले ही मिल चुके हैं और शीघ्र ही 3.5 लाख और मिलने वाले हैं।
8 लोगों को दिए गए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में 8 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।
हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव को सौंपी नई जिम्मेदारी
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और ओपी चौधरी ने अनुराग सिंहदेव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से हाउसिंग बोर्ड को लाभ मिलेगा।
10 बड़ी परियोजनाएं, 670 करोड़ का निवेश
इस कार्यक्रम में जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया, उनमें 43.03 करोड़ रुपये की 2 परियोजनाएं और 626.81 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें दुर्ग, बीजापुर, गरियाबंद, रायपुर, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा समेत 10 जिलों की योजनाएं हैं।
नया रायपुर:1052 भवन व व्यवसायिक परिसर, लागत 310.54 करोड़
पुलगांव, दुर्ग: 277 स्वतंत्र भवन, लागत 103.11 करोड़
जन सहभागिता से बनेगा आवासीय विकास मॉडल
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आवासीय विकास को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा। अधूरी पड़ी 40 योजनाओं को पुनः शुरू किया गया है और पुरानी संपत्तियों की बिक्री के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट’ योजना लाई गई है।
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...