Google Analytics Meta Pixel उत्तर से आई ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी: 6 डिग्री तक गिरा पारा - Ekhabri.com

उत्तर से आई ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी: 6 डिग्री तक गिरा पारा

रायपुर। उत्तर के पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं ने छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ा दी है। हवाओं के प्रभाव से पिछले दो दिनों से प्रदेश के तापमान में गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश का न्यूनतम तापमान एक से चार डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ। इसकी वजह से सरगुजा और बिलासपुर संभागों में तीखी शीतलहर लौट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सरगुजा संभाग का जशपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र जशपुर में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज हुआ था। कोरिया जिले के सलका में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री था लेकिन गुरुवार को यह 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बलरामपुर का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस है। सरगुजा के मुख्यालय अम्बिकापुर में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह जनवरी के सामान्य तापमान से बहुत कम है। सरगुजा संभाग के बाहर पेण्ड्रा रोड का तापमान ही 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। वहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह वहां के सामान्य तापमान 11.2 डिग्री से 2.8 डिग्री कम है। बीते 24 घंटों में वहां के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। बिलासपुर और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। लेकिन दोनों के बीच दुर्ग का तापमान 10.4 है। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। बस्तर संभाग के जिलों के तापमान में मामूली बदलाव हुआ है। संभाग मुख्यालय जगदलपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को यह 14.3 डिग्री था। कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को यह 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के एचपी चंद्रा ने बताया, उत्तर से आ रही ठंढी और शुष्क हवाओं से प्रदेश के तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि बस्तर संभाग के जिलों पर इस हवा का असर कम है। शहरों का तापमान सामान्य के आसपास आ गया है। सरगुजा संभाग में शीतलहर जैसी स्थिति है। वहां मध्यम से घने स्तर तक के कोहरे का असर भी दिखेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक-दो दिन ठंढ बढ़ेगी।
राजधानी में पहले से ठंडी हुई रात
बीते दो दिनों के बदलाव से राजधानी रायपुर में रात पिछले सप्ताह की तुलना में ठंडी हुई है। आज सुबह भी ठिठुरन बनी रही। लेकिन यह यहां के सामान्य तापमान से अधिक ही है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र की वेधशाला में तापमान न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री मापा गया। यह बुधवार से 1.6 डिग्री कम है। माना हवाई अड्डे पर न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री और लाभांडी में 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह रायपुर के सामान्य तापमान से अधिक गर्म है। जनवरी में रायपुर का सामान्य न्यूनतम तापमान 13.1 से 13.8 डिग्री सेल्सियस के बीच ही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...