कोरबा में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा बच्चों को पढ़ाने के लिए किराये का शिक्षक रखने का मामला सामने आया है। जांच में इस बात का खुलासा होने के बाद कलेक्टर ने स्कूल से बिना किसी सूचना के नदारद रहने वाले प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने शिक्षकीय कार्य में मनमानी करने वालों को साफ चेतावनी दी है कि शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नही किया जायेगा।सरकारी स्कूल में किराये पर शिक्षक रखने का ये पूरा मामला कोरबा के पाली विकासखंड का है। बताया जा रहा है कि यहां के प्राथमिक शाला टेढ़ीकुंआ में शंकरदास मानिकपुरी प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। स्कूल में प्रधान पाठक के अलावा एक अन्य शिक्षक की भी पदस्थापना है। लेकिन अधिकांश दिन दोनों शिक्षक स्कूल से नदारद रहते है।
जिससे नाराज ग्रामीणों द्वारा स्कूल में ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच का आदेश बीईओं को दिया था। जांच में पता चला कि स्कूल के प्रधान पाठक शंकरदास मानिकपुरी बिना किसी सूचना के कई-कई दिनों तक स्कूल नही पहुंचते।
इसके साथ ही प्रधान पाठक ने अनाधिकृत तरीके से एक बाहरी व्यक्ति को बच्चों को पढ़ाने के लिए किराये पर रख रखा है। जांच में इस बात का खुलासा होने के बाद बीईओं द्वारा जांच रिपोर्ट कलेक्टर अजीत वसंत के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जिस पर एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रधान पाठक शंकरदास मानिकपुरी को सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टर ने साफ किया है कि शिक्षा की गुणवत्ता से खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा। स्कूल समय में स्कूल से नदारद रहने वाले और शिक्षकीय कार्य में मनमानी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लिया जायेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...