Google Analytics Meta Pixel कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बस्तर ग्रीन मैन दामोदर कश्यप से भेंट की - Ekhabri.com

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बस्तर ग्रीन मैन दामोदर कश्यप से भेंट की

कलेक्टर ने ग्रीन मैन श्री कश्यप द्वारा उगाए 400 पेड़ों के क्षेत्र को भी देखा

Read Also  खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने विभागीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक..बोले-आर्थिक रूप से कमजोर लोग शासन की किसी भी योजना से न हो वंचित..


जगदलपुर- कलेक्टर विजय दयाराम के. बुधवार को बकावंड विकासखंड के निरीक्षण दौरा के दौरान ग्राम संघकरमरी में बस्तर ग्रीन मैन के नाम से प्रसिद्ध  दामोदर कश्यप में भेंट किये। भेंट के दौरान कलेक्टर ने कश्यप से उनके द्वारा उगाए गए पेड़ो को देखने की इक्छा जाहिर किए। ग्रीन मैन श्री कश्यप सहर्ष तैयार हो गए और ओडिसा राज्य की सीमा में स्थित ग्राम बाइकागुड़ा के नजदीक 600 एकड़ में श्री कश्यप द्वारा लगाए 400 पेड़ों का कलेक्टर ने अवलोकन किया। कलेक्टर विजय ने ग्रीन मैन कश्यप का साल और श्री-फल देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य की सराहना की। पर्यावरण संरक्षण में उनके कार्य से प्रेरणा लेकर अन्य लोगों भी पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। ज्ञात हो कि जंगल बचाने के लिए बस्तर ग्रीन मैन श्री दामोदर कश्यप के बारे में 9वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पाठ्य पुस्तक में स्थान दिया गया है। ग्रीन मैन कश्यप ने बताया कि 1970 की दशक से पेड़ो और जंगल को बचाने का काम शुरू हुआ जो आज भी सतत जारी है। गांव के द्वारा नियम बनाया गया है कि जंगल से कोई लकड़ी नहीं लेगा, लकड़ी ले जाने वाले से जुर्माना लिया जाता है। प्रतिदिन अलग-अलग  तीन आदमियों के द्वारा जंगल का निरीक्षण और निगरानी रखी जाती है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गांव के ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय प्रजाति के पेड़- पौधों को संरक्षित करने के लिए नर्सरी बनाया गया है। इन पौधों को नजदीकी ग्राम पंचायतों में वितरण किया गया था। इस वर्ष भी बहुत पौधे तैयार किया गया है जिसको पौधारोपण किया जाएगा।
कलेक्टर का पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने किया स्वागत
पहली बार ग्राम बाइकागुड़ा पहुँचे कलेक्टर श्री विजय का  गांव की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके और फूलों की माला से स्वागत किया। गांव की सभी महिलाएं पेड़ो को संरक्षित करने वाले जगह पर पहुँचे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे, एसडीएम बस्तर श्री ओम प्रकाश वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *