Google Analytics Meta Pixel पश्चिम बंगाल में नहीं खोले जाएंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय - Ekhabri.com

पश्चिम बंगाल में नहीं खोले जाएंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय

कोलकाता। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल में स्कूल और कॉलेज अभी नहीं खोले जाएंगे। पश्चिम बंगाल कुलपति परिषद (डब्ल्यूबीवीसीसी) के प्रवक्ता ने शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ बैठक के बाद कहा कि शोधार्थियों के लिए प्रयोगशालाओं को खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है और इससे बचाव अभी भी लोगों के लिए उतना ही जरूरी है, जितना पिछले साल था। प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न कुलपतियों ने मंत्री से कहा कि कोविड-19 महामारी का प्रकोप अभी भी जारी है। यहां विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पश्चिम बंगाल से बाहर के और विदेशी छात्र पढ़ाई करते हैं, इसलिए अभी छात्रावासों या परिसरों को खोला जाना ठीक नहीं होगा। मंत्री ने हमारे विचारों से सहमति जताई है। राज्य शिक्षा मंत्री चटर्जी ने कुलपतियों के साथ बैठक करने के बाद कहा कि उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वे अभी शिक्षा संस्थानों को मार्च तक सेमेस्टर की परीक्षा आॅनलाइन मोड पर ही आयोजित करने की अनुमति दें, चूंकि विषम सेमेस्टर (जैसे 1, 3, 5, 7) की परीक्षाओं के लिए एक महीने का समय बचा है। इसलिए अभी आॅनलाइन के साथ ही आगे की पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। इसके बाद यह तय हुआ कि कक्षाएं और सेमेस्टर परीक्षाएं आॅनलाइन माध्यमों के जरिये ही चलती रहेंगी।
इससे पहले, मंगलवार को चटर्जी ने कहा था कि राज्य सरकार कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए 12 फरवरी, 2021 से स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की संभावनाएं तलाश रही है। उन्होंने कहा था कि शिक्षा विभाग आवश्यक अधिसूचना जारी कर स्कूल दोबारा खोले जाने के बारे में जानकारी देगा। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के बाद पिछले साल 17 मार्च से बंगाल में शिक्षण संस्थान बंद हैं। हालांकि, कई राज्यों में शिक्षण संस्थानों को पुन: खोला जा चुका है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...