नगरनार स्टील प्लांट की कमीशनिंग के अंतिम चरण का कार्य प्रारम्भ हो गया। इसकी शुरुआज एनडीएमसी सीएमडी अमिताभ मुखर्जी ने सफलतापूर्वक की। साथ ही उन्होंने कमीशनिंग के लिए चल रहे कार्यों का लिया जायजा।
जगदलपुर स्थित नगरनार स्टील प्लांट में एनएमडीसी के वित्त निदेशक और कार्यवाहक सीएमडी अमिताभ मुखर्जी ने ब्लास्ट फर्नेस में कोक की चार्जिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक शुरू की। इस अवसर पर आयोजित पूजा में भाग लेने के बाद मुखर्जी ब्लास्ट फर्नेस के कंट्रोल रूम के लिए रवाना हुए जहां से उन्होंने इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक प्रारम्भ किया। कई कठिनाइयों को पार कर इस्पात संयंत्र को चालू करने की दहलीज पर लाने के लिए मुखर्जी ने टीम की सराहना की। मुखर्जी नगरनार स्टील प्लांट की कमीशनिंग के लिए चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए देर रात हैदराबाद से नगरनार पहुंचे थे।
मुखर्जी ने अंतिम चरण में चल रहे काम के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में जो भी मुद्दे सामने आएंगे उनका समाधान आपातकालीन आधार पर करना होगा। देश की नजरें हम पर हैं। हमें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना है। नगरनार स्टील प्लांट के टीम ने मुखर्जी को भरोसा दिलाया कि उनकी नज़र अपने लक्ष्य पर केंद्रित है और वह कमीशनिंग में कोई ढील नहीं आने देंगे।
नगरनार स्टील प्लांट एक इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट है। इसकी अलग-अलग इकाइयों में सही समन्वय बनना अतिमहत्वपूर्ण है।
आज की प्रक्रिया समन्वित संबंधों की श्रृंखला में से एक है जो जल्द ही ब्लास्ट फर्नेस के चालू होने में परिणत होगी। ब्लास्ट फर्नेस द्वारा उत्पादित गर्म धातु को स्टील मेल्टिंग शॉप में स्टील में परिवर्तित किया जाएगा जिसे कन्टीन्यूस कास्टिंग मशीन के माध्यम से थिन स्लैब कास्टर और हॉट स्ट्रिप मिल में ले जाया जाएगा जहां एचआर कॉइल अंतिम उत्पाद के रूप में उभरेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...