लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) के लिए मतदान के चरणों की शुरुआत से पहले आम लोगों को आज से बड़ा तोहफा मिला है. सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों ने आज 1 अप्रैल से एलपीजी सिलेंडरों (lpg cylinders) के दाम में कटौती करने की घोषणा की है. इससे लोगों को राहत मिलने और महंगाई में नरमी आने की उम्मीद की जा रही है.
कमर्शियल सिलेंडरों पर कटौती लागू
सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज से देश के विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 30.50 रुपये तक की कटौती की गई है. हालांकि इस कटौती का लाभ सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर मिलेगा. घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है.
विभिन्न शहरों में आज से ये दाम
ताजी कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम कम होकर 1,764.50 रुपये हो गए हैं. इसी तरह कोलकाता में आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,879 रुपये में मिलेंगे. मुंबई के लोगों को इस बड़े सिलेंडर के लिए अब 1,717.50 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि चेन्नई में इनकी कीमतें अब 1,930 रुपये होंगी.
चुनावों से ऐन पहले हुई ये कटौती
कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में यह कटौती इस कारण अहम हो जाती है कि इसी महीने पहले चरण का मतदान होने वाला है. सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव इस महीने शुरू होकर जून तक चलने वाले हैं. वहीं इसके साथ ही कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में लगातार तीन महीने से हो रही बढ़ोतरी पर भी ब्रेक लग गया है.
इससे पहले पिछले महीने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों को तोहफा मिला था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस (8 मार्च 2024) के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का ऐलान किया था. उससे एक दिन पहले 7 मार्च को भी मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों के मामले में आम लोगों को राहत दी थी. तब कैबिनेट ने पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपये सब्सिडी देने का ऐलान किया था.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...