Google Analytics Meta Pixel पुड्डुचेरी में कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन की सरकार गिरी, बहुमत साबित नहीं कर पाए नारायणसामी - Ekhabri.com

पुड्डुचेरी में कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन की सरकार गिरी, बहुमत साबित नहीं कर पाए नारायणसामी

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी में कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन की सरकार गिर गई है। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सोमवार को सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाए। इसके बाद मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा दिया। इससे पहले उपराज्यपाल तमिलसाईं सुंदरराजन ने विधानसभा में आज शाम पांच बजे तक बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था। सत्तारूढ़ गठबंधन की संख्या रविवार को दो नए इस्तीफे के बाद घटकर 11 हो गई थी। वहीं 33 सदस्यीय विधानसभा में विपक्ष के पास 14 विधायकों का समर्थन था। आज सदन में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों को पार्टी के प्रति वफादार होना चाहिए। वहीं उन्होंने पूर्व राज्यपाल और केंद्र सरकार पर विपक्ष के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाया।
राहुल पर भाजपा का तंज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने पुड्डुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने पर राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने अंग्रेजी में एक कहावत ट्वीट की जिसका अर्थ कुछ यूं निकलता है- जहां-जहां पैर पड़े वहां हुआ बंटाधार। उन्होंने लिखा, राहुल गांधी पुड्डुचेरी गए और अपने मिडास टच को सच साबित किया। कांग्रेस ने केंद्र शासित प्रदेश में अपनी सरकार गंवा दी है।
-अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई विधानसभा
विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि नारायणसामी सरकार बहुमत साबित नहीं कर सकी और सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
–अपने विधायकों को एकजुट नहीं रख पाई कांग्रेस
विपक्ष के नेता और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के संस्थापक नेता एन रंगासामी ने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखने में विफल रही।
-विधायकों को रहना चाहिए वफादार: नारायणसामी
सदन में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा, विधायकों को पार्टी के प्रति वफादार रहना चाहिए। इस्तीफा देने वाले विधायक लोगों का सामना नहीं कर पाएंगे क्योंकि लोग उन्हें अवसरवादी कहेंगे।
–पूर्व उपराज्यपाल और केंद्र पर मुख्यमंत्री ने साधा निशाना
मुख्यमंत्री नारायणसामी ने सदन में चर्चा करते हुए पूर्व उपराज्यपाल और केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी और केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ साठगांठ की और सरकार को गिराने की कोशिश की। जैसे ही हमारे विधायक एकजुट हुए, हम लगभग पांच साल पूरे करने में सफल रहे। केंद्र ने हमारे द्वारा मांगी गई धनराशि न देकर पुड्डुचेरी के लोगों के साथ धोखा किया है। हमने द्रमुक और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई। इसके बाद, हमने विभिन्न चुनावों का सामना किया। हमने सभी उपचुनाव जीते हैं। यह स्पष्ट है कि पुड्डुचेरी के लोग हम पर भरोसा करते हैं। तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में, हम दो भाषीय प्रणाली का पालन करते हैं लेकिन भाजपा हिंदी को लागू करने की जबरन कोशिश कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...