कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को कहा नपुंसक, बदले में वीडी शर्मा ने दिया यह जवाब
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में उसे समय भूचाल आ गया जब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को नपुंसक बता दिया। बता दे मध्य प्रदेश की राजनीतिक इतिहास में पहली बार किसी पूर्व मुख्यमंत्री ने इस तरह का बयान दिया है।
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को दोपहर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। सुभाष नगर के पद्मनाभ नगर में छतरपुर में हुई घटना को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई गई थी। छतरपुर की घटना पर बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को नपुंसक बताया। उन्होंने यह भी कहा कि शर्मा के नपुंसक होने पर मुझे खेद है। दिग्विजय सिंह ने कहा- वीडी शर्मा मुझे आतंकियों का समर्थक कहते हैं तो उनकी नपुसंकता पर मुझे निराशा होती है, सरकार होते हुए भी कार्रवाई नहीं करते हैं।
वहीं दिग्विजय सिंह के बयान पर जवाब देते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि मैं उनके स्तर की भाषा का उपयोग नहीं कर सकता लेकिन आरक्षण को लेकर जो वो करने की मंशा रखते हैं तो मैं उनके पौरुषत्व को चुनौती देता हूँ। आरक्षण का मुद्दा चुनावी सभाओं से लेकर आज तक जारी है, कांग्रेस मुसलमानों को आरक्षण देने की वकालत करती रही है उसके नेता इस बात पर जोर देते हैं , कर्नाटक में उनकी सरकार ने मुसलमानों को आरक्षण का लाभ भी दिया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी इस बात का समर्थन करते हैं। लेकिन भाजपा का स्पष्ट मत है कि एससी,एसटी,ओबीसी वर्ग का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने की कांग्रेस की मंशा वो कभी पूरी नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे बड़े नेता जो मुख्यमंत्री रहे हैं, राज्यसभा सदस्य हैं उनके मुंह से ऐसे शब्द शोभा नहीं देते। लेकिन यदि एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने की कांग्रेस की मंशा का मैं विरोध करता हूँ, तो मुझे ऐसी नपुंसकता मंजूर है। लेकिन मैं उनके पौरुशात्व को चुनौती देता हूँ कि वे अपनी मंशा पूरी करके दिखाएँ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...