कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने कहा है कि हिंदू शब्द का मतलब बहुत गंदा होता है। उनके इस बयान से विवाद पैदा हो गया है। भाजपा ने उनके बयान को हिंदुओं का अपमान और उकसाने वाला बताया है। वहीं कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। जारकीहोली ने रविवार को बेलागावी जिले के एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि- वे हिंदू धर्म की बात करते हैं… हिंदू शब्द कहां से आ गया? यह हमारा है क्या? यह तो पर्शियन (फारस) का है। ईरान, इराक, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान का है। फिर हिंदू शब्द आपका कैसे हो गया? इस पर विस्तार से चर्चा की जानी चाहिए। जारकीहोली ने कहा कि अभी वॉट्सऐप और विकिपीडिया पर देखो। आपका नहीं है यह शब्द। फिर आपने उसे इतना सिर पर क्यों चढ़ा रखा है। यह मैं नहीं कह रहा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मालूम हो कि जारकीहोली कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं।
बीजेपी ने बताया वोट बैंक का उद्योग
बीजेपी ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है और इसे वोट बैंक का उद्योग करार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘शिवराज पाटिल के बाद अब कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिंदुओं को भड़काते हुए उनका अपमान किया है। ये संयोग नहीं है। वोट बैंक का उद्योग है।’
विश्व हिंदू परिषद ने बताया डूबती हुई नैया
विश्व हिंदू परिषद के नेता विनोद बंसल ने कहा, ‘कांग्रेस अब डूबती नैया है। अब इसका कोई खेवैया नहीं है।’
कांग्रेस बोली- हम बयान की निंदा करते हैं
कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जारकीहोली का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और खारिज किए जाने लायक है। हम भी इसकी निंदा करते हैं। हिंदुत्व एक जीने का अंदाज है और एक सभ्यता है। कांग्रेस हर धर्म को सम्मान देती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...