Google Analytics Meta Pixel जब ईरानी विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, वायुसेना ने घेरा पर नहीं माना पायलट - Ekhabri.com

जब ईरानी विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, वायुसेना ने घेरा पर नहीं माना पायलट

आज सुबह भारतीय हवाई क्षेत्र में अचानक हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। ईरान की राजधानी तेहरान से चीन जा रहे विमान में बम की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों व वायुसेना (IAF) हाईअलर्ट मोड में आ गईं। वायुसेना ने अलर्ट मिलते  ही अपने दो लड़ाकू विमान उसके पीछे लगा दिए थे।पायलट विमान को दिल्ली में उतारना चाहता था, लेकिन उसे जयपुर या चंडीगढ़ में उतरने को कहा गया, इस पर वह नहीं माना। आज सुबह यह ईरान की महान एयरलाइंस का यह विमान तेहरान से चीन के ग्वांगझू के लिए उड़ा था। जब यह भारतीय हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी एयरलाइन को इसमें बम होने की सूचना दी। इसके बाद विमान के पायलट को तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान उतारने का निर्देश महान एयरलाइन ने दिया, लेकिन दिल्ली के एटीसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। एटीसी ने विमान के पायलट से कहा कि वह दिल्ली के समीप स्थित जयपुर या चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर प्लेन लैंड करा दे। चूंकि ईरानी विमान का चालक दल अपने देश की सुरक्षा व विमानन एजेंसियों के सतत संपर्क में था, इसलिए वह विमान जयपुर या चंडीगढ़ में उतारने को तैयार नहीं हुआ। इसके साथ ही दिल्ली की ओर बढ़ रहे विमान को पायलट ने चीन की ओर मोड़ दिया। इधर, भारतीय सुरक्षा व विमानन एजेंसियों ने वायुसेना को सूचना दी। पूरी घटनाक्रम को लेकर वायुसेना ने बयान जारी किया है। वायुसेना ने बताया कि यह विमान ईरान में पंजीकृत था। जब यह भारतीय क्षेत्र से गुजर रहा था, तब इसमें बम की सूचना मिली थी। इसके बाद विमान का सुरक्षित दूरी के साथ पीछा किया गया। वायुसेना ने बताया कि विमान को जयपुर या चंडीगढ़ में उतरने का विकल्प भी दिया गया, लेकिन पायलट ने इनमें से किसी भी जगह ईरानी विमान ले जाने में अरुचि दिखाई। कुछ देर बाद तेहरान से बम की सूचना को नजरअंदाज किए जाने की सूचना दी गई और विमान को अपनी आगे की यात्रा जारी रखने को कहा गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...