कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल के मुक्तेश्वर स्थित आवास पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान तोड़फोड़ और आगजनी भी कई गई है। सलमान की हिन्दुत्व को लेकर की गई विवादित टिप्पणी से हिन्दुवादी संगठनों में रोष है। खुर्शीद ने अपनी किताब में हिन्दुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन बोको हराम से की थी। तभी से वह हिन्दुवादी संगठनों के निशाने पर हैं। अभी यह नहीं पता चला है कि यह घटना में किसका हाथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुक्तेश्वर के थाना प्रभारी आसिफ खान ने कहा कि सतखोला निवासी सुंदरराम ने इस मामले में तहरीर सौंपी है। तहरीर के अनुसार कुछ अज्ञात लोग सलमान खुर्शीद के आवास पर आये। उन्होंने पहले तोड़फोड़ की और फिर आगजनी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस हमले में संपत्ति को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी खान ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामले को लाया गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की हाल में प्रकाशित पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर गुस्साए लोगों ने नैनीताल तथा देहरादून में उनके आवास पर पथराव करने की आलोचना करते हुए कहा है कि हिंसा किसी को भी स्वीकार नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में पूछे गये सवाल पर कहा कि जिस दल या संगठन के लोग हिंसा कर रहे हैं, वह गलत है और इसे किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने खुर्शीद के विचारों से खुद को तटस्थ रखते हुए कहा “मैं उनके विचारों, उनकी शब्दावली या उनकी सोच से सहमत हूं कि नहीं हूं, इस बारे में बताने की यहां कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन हिंसात्मक कार्य करना, उसे धमकाना या जोर जबरदस्ती करना ओछापन है और यह सही मायने में उस पार्टी की चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता है जिसका नाम लिया जा रहा है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...