बिलासपुर/नारायणपुर-छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में कांग्रेस नेता और ट्रांसपोर्ट कारोबारी विक्रम बैस की हत्या की साजिश फिल्मी स्टाइल में रची गई थी। मास्टरमाइंड समेत वारदात में शामिल हत्यारों ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बाहर से शूटर बुलाए, फिर ऐसी प्लानिंग की कि पुलिस को उन पर शक न हो। यही वजह है कि वारदात से पहले ही सभी आरोपियों ने शहर छोड़ दिया था। केवल शूटर घटनास्थल और उसके आसपास मौजूद थे। इसके बाद भी पुलिस ने हत्यारों की पहचान कर ली और उनकी तलाश शुरू कर दी। आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते ट्रांसपोर्ट कारोबारी कांग्रेस नेता की हत्या की बात सामने आई है। इस मामले का मास्टर माइंड अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं, हत्या में शामिल 9 आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, मंगलवार की रात नारायणपुर एसपी ने इनपुट दिया कि बैस के हत्यारे बिलासपुर की तरफ भाग रहे हैं। इसके बाद मंगलवार रात लगभग 10.30 बजे पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे समेत अन्य रास्तों पर नाकेबंदी कर दी। इस दौरान रायगढ़ जाने वाले मार्ग में पाराघाट टोल प्लाजा पर कार सवार बदमाश बैरियर तोड़कर भागने लगे। उनका पीछा करते हुए पुलिस ने कार रोकने की कोशिश की और एक युवक को खींचकर बाहर निकाला। दो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और भाग निकले। पुलिस ने कार को जब्त कर ली। तलाशी में कार में कुछ नहीं मिला। इस दौरान पुलिस अफसर और जवान पूरी रात सर्चिंग ऑपरेशन चलाकर दो फरार आरोपियों की तलाश करते रहे। बुधवार की सुबह पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया। जबकि, तीसरे आरोपी का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने वारदात में शामिल जसप्रीत सिंह जस्सी और विश्वजीत नाग को गिरफ्तार किया है। जबकि, हत्या का मास्टरमाइंड मनीष राठौर फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि वह आसपास के इलाकों से बस, ट्रक या फिर रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से भागा होगा। हालांकि, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
अब तक पुलिस हिरासत में 9 आरोपी
बताया जा रहा है कि नारायणपुर पुलिस अब तक 9 आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है, जिसमें से दो आरोपी जसप्रीत सिंह जस्सी और विश्वजीत नाग बिलासपुर से अरेस्ट किए गए हैं। वहीं, भिलाई से तीन आरोपी संजीव सिंह, सैमुएल और राजीव रंजन को पकड़ा गया है।2021 में बैंक डकैती मामले में सैमुएल जेल भी जा चुका है। जबकि, चार आरोपी पहले से ही नारायणपुर पुलिस की हिरासत में हैं।
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...