रायपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर आगे बढ़ गई है। कांग्रेस का कर्नाटक में सरकार बनना लगभग तय है। कर्नाटक चुनाव नतीजे के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जीत का जश्न शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को भेंट मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले मीडिया कर्मियों और कांग्रेस नेताओं के बीच खुशी जाहिर की। उन्होंने मिठाई खिलाकर सबको कांग्रेस की जीत के लिए बधाई भी दी।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बजरंग बली ने भरस्टाचार के खिलाफ अपना गदा चला दिया।










