कर्नाटक विधान परिषद में कांग्रेस के विधायकों ने शर्मनाक हरकत की। इन विधायकों ने डिप्टी चेयरमैन को कुर्सी से घसीटकर उतार दिया। इस हंगामे ने जनप्रतिनिधयों को वह सच्चाई जनता के सामने ला दी है, जिसे देखकर खुद जनता सोचने को मजबूर हो गई कि हमने कौन-से जनप्रतिनिधियों को वोट देकर चुना है।
विधान परिषद में मंगलवार को एक बिल पर बहस के दौरान कांग्रेस के एमएलसी ने मर्यादा लांघ दी। इस दौरान डिप्टी चेयरमैन के साथ न सिर्फ धक्कामुक्की की, बल्कि उन्हें कुर्सी से खींचकर हटा दिया गया। कांग्रेस एमएलसी को डिप्टी चेयरमैन का हाथ पकड़कर घसीटते हुए और कुर्सी को हटाते हुए देखा गया। विधान परिषद में कांग्रेस के नेता एसआर पाटिल ने कहा कि कैसे डिप्टी चेयरमैन आ सकते हैं और सदन को चला सकते हैं। यह कानूनी तौर पर सही नहीं है और हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। इसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा करते हुए डिप्टी चेयरमैन अश्वथनारायण को चेयर से हटा दिया। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी के सदस्यों में जमकर नोकझोक हुई।
कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने बुधवार को राज्य विधानसभा में गोहत्या विरोध बिल पास करा लिया। कर्नाटक गोहत्या रोकथाम और मवेशी संरक्षण विधेयक 2020 के नाम से पारित हुए बिल में राज्य में गायों की हत्या के साथ ही भैंस की तस्करी, और अत्याचार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसी बिल पर आज विधान परिषद में चर्चा होनी थी। अचानक सदन में हंगामा होने लगा और कांग्रेस एमएलसी ने जबरन विधान परिषद के अध्यक्ष को कुर्सी से उतार दिया गया। इस मामले में कांग्रेस एमएलसी प्रकाश राठौड़ ने सफाई में कहा कि जब सदन नहीं चल रहा था उस समय बीजेपी और जेडीएस ने अवैधानिक तरीकों से अध्यक्ष को कुर्सी पर बैठाया।
भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी लेहर सिंह सिरोया ने इस घटना की आलोचना की है। उन्होंने कहा, ‘कुछ MLC ने विधान परिषद के उपाध्यक्ष को जबरन कुर्सी से हटाकर गुंडों की तरह व्यवहार किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हमने अपने परिषद के इतिहास में ऐसा शर्मनाक दिन कभी नहीं देखा। मुझे शर्म आ रही है कि जनता हमारे बारे में क्या सोच होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...