10-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं होंगी शेष विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार के बीच सभी स्कूल, कॉलेज और तकनीकी शिक्षा संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी हो गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है। मतलब सोमवार से प्रदेश में सभी सरकारी-निजी स्कूल, कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और कौशल प्रशिक्षण केंद्र बंद रहेंगे। राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग और कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने रविवार रात अपने शिक्षा संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री निवास में रविवार दोपहर हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का फैसला हुआ था। इस पर अमल करते हुए तकनीकी शिक्षा विभाग ने सबसे पहले यह आदेश जारी कर दिया। उसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भी यह आदेश जारी किया। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आफलाइन मोड में पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होंगी। 9वीं-11वीं सहित पहली से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ के स्कूल-कॉलेजों को मार्च 2020 में ही बंद कर दिया गया था। 11 महीने बाद पिछले महीने ही शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं शुरू हुई थीं। स्कूलों में केवल 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 15 फरवरी से ही शुरू हुई थीं। उसमें भी आॅनलाइन कक्षाओं का विकल्प बना हुआ था। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए आफलाइन कक्षाओं को अब बंद किया जा रहा है।
कोरोना की रफ्तार जारी, मिले 1000 मरीज, 10 की मौत
कोरोना की रफ्तार जारी है। प्रदेश में आज भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1000 रहा। प्रदेश में कोरोना के नये मरीज की तुलना में स्वस्थ्य होने वालों की संख्या बेहद कम रही। आज सिर्फ 208 मरीज ही स्वस्थ्य हुए। डराने वाली बात ये है कि आज कोरोना से मौत का आंकड़ा 10 का रहा है। प्रदेश में अब कुल मरीजों का संख्या 3.24लाख से ज्यादा रही है। मरीजों के मामले में आज दुर्ग ने रायपुर का भी रिकार्ड तोड़ दिया है। दुर्ग में आज सर्वाधिक 345 नये केस आये हैं। वहीं रायपुर में 321 नये केस मिले हैं। राजनांदगांव में 28, बेमेतरा में 14, धमतरी में 23, बलौदाबाजार में 16, महासमुंद में 17, बिलासपुर में 93, रायगढ़ में 16, कोरबा में 13, सरगुजा में 23, कोरिया में 19 नये मरीज मिले हैं। रायपुर में आज फिर 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं दुर्ग में 2 की जान गयी है। कोरबा, सरगुजा, कोंडगांव व कांकेर में 1-1 मौत हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...