Google Analytics Meta Pixel रोज नए रिकॉर्ड बना रहा कोरोना: आज के आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश - Ekhabri.com

रोज नए रिकॉर्ड बना रहा कोरोना: आज के आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस आंकड़ों को देखकर अब लोगों में डर भी बैठ गया है। वहीं कहीं- कहीं लापरवाही भी जारी है। इसका ही नतीजा है कि कोरोना रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। आज जो मामले सामले आए हैं उससे अब ऐसा लगता है कि प्रशासन भी कोरोना के आगे बेबस हो गया है। पिछले २४ घंटे में १ लाख २६ हजार नए मामले सामने आए हैं। और ६८४ लोगों की जान गई है। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण कहर बनकर टूट रहा है। पिछले सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए बुधवार को कोरोना के सवा लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में  1 लाख 26 हजार 315 केस सामने आए हैं।  इस दौरान 685 लोगों की मौत हुई । बुधवार को जो आंकड़े आए हैं वह अब तक के सबसे ज्यादा हैैं। इससे पहले मंगलवार को 1.15 लाख नए मामले आए थे।
महाराष्ट्र में बेड्स की किल्लत
कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में वैसे तो पूरा देश है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पंजाब  और तमिलनाडु हैं। इसमें भी महाराष्ट्र और दिल्ली का बहुत बुरा हाल है। पिछले दिन महाराष्ट्र में करीब 60 हजार नए केस सामने आए हैं।  बुधवार को महाराष्ट्र में कुल 59907 केस सामने आए। जो पूरे देश में आए मामलों का पचास फीसदी है। महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू है। यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था भी प्रभावित हो रही हैं। हालांकि प्रशासन पुख्ता इंतजाम का दावा कर रहा है, लेकिन राज्य के कई शहरों में अस्पतालों में बेड्स की किल्लत है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा होने से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को स्थिति नियंत्रित करने में कठिनाइयां हो रही हैं।
दिल्ली- महाराष्ट्र में बुरा हाल
यही स्थिति दिल्ली की भी है। जहां एक दिन में पांच हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। दिल्ली में बुधवार को 5, 506 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में संक्रमण दर 6 फीसदी से ज्यादा हो गई है। दिल्ली एम्स में ऑपीडी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। साथ ही अन्य अस्पतालों में भर्ती होने से पहले कोरोना रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।  वहीं उत्तर प्रदेश में 6,023, कर्नाटक में 6,976 मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है देश में एक्टिव केस की संख्या नौ लाख के पार हो गई है। जो एक महीने पहले एक लाख के करीब एक्टिव मामले बचे थे। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई राज्यों में सख्त पाबंदियां, आंशिक लॉकडाउन और नाइट कफ्र्यू लगाए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...