देशभर में पिछले कई दिनों से कहर मचा रहा कोरोना वायरस का संक्रमण अब दिल्ली मेट्रो तक पहुंच गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के तकरीबन 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि जो कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं, उनमें किसी भी तरह के कोरोना के लक्षण नहीं थे।
वहीं, डीएमआरसी ने कोरोना वायरस की वजह से मार्च के आखिर से ही दिल्ली मेट्रो का संचालन बंद कर रखा है। पिछले महीने जारी हुई नई गाइडलाइन में भी मेट्रो को दोबारा शुरू करने की अनुमति नहीं दी गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि जुलाई में स्कूल-कॉलेजों को खोलने के बाद मेट्रो को खोलने पर विचार किया जा सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से कहा गया है कि सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस के बाद अगली नोटिस तक आम लोगों के लिए मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।
वहीं दूसरी तरफ देश में कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में 9800 से अधिक मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2.26 लाख के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। मंत्रालय ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 9 हजार 851 दैनिक आंकड़ों के साथ ही अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 2 लाख 26 हजार 770 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर दो महीने तक लागू लॉकडाउन के अनलॉक के पहले चरण में यह उछाल देखने को मिला है। वहीं, सरकार ने अगले सप्ताह से धार्मिक स्थानों को खोलने की योजना बनाई है।
कोविड-19 संक्रमण के सामने आए कुल मामलों में से वर्तमान में 1 लाख 10 हजार 960 लोग महामारी से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 1 लाख 9 हजार 462 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, पिछले 24 घंटें में अकेले 273 नई मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद महामारी की चपेट में आकर 6 हजार 348 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
भारत में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां सर्वाधिक 77 हजार 793 मामले आए हैं। इसके बाद 27 हजार 256 मामलों के साथ तमिलनाडु, 25 हजार 04 मामलों के साथ दिल्ली और 18 हजार 584 मामलों के साथ गुजरात का स्थान है। अकेले महाराष्ट्र में वर्तमान में 41 हजार 402 एक्टिव मामले हैं। इसके बाद 14 हजार 456 मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी का स्थान है। तमिलनाडु और गुजरात में यह आंकड़ा क्रमश: 12 हजार 134 और 4 हजार 762 है।कोविड-19 संक्रमण के पांच हजार से अधिक मामलों वाले राज्य में राजस्थान (9,862) मध्य प्रदेश (8,762), उत्तर प्रदेश (9,237) और पश्चिम बंगाल (6,876) शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...