Google Analytics Meta Pixel फिर सिर उठाने लगा कोरोना, 40 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले,585 लोगों की मौत - Ekhabri.com

फिर सिर उठाने लगा कोरोना, 40 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले,585 लोगों की मौत

पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले फिर से बढऩे लगे हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है और मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है जो अच्छी खबर नहीं है। लाख प्रयासों के बाद भी कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी भी मरीजों की संख्या बढ़ ही रही है और मौतें भी हो रही हैं। कोरोना वायरस के रोज मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर 40 हजार के पार चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में 40 हजार 120 नए मरीज मिले हैं. इस दौरान 585 लोगों की मौत हुई. फिलहाल, देश में 3 लाख 85 हजार 227 मरीजों का इलाज जारी है. नए आंकड़ों को मिलाकर देश में संक्रमितों की कुल संख्या 3 करोड़ 21 लाख 17 हजार 826 पर पहुंच गई है. इनमें से 4 लाख 30 हजार 254 मरीज जान गंवा चुके हैं। कोविड-19 के महाराष्ट्र में 6,388 और गुजरात में 17 नए मामले सामने आए हैं. दोनों राज्यों की ओर से गुरुवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली. महाराष्ट्र में संक्रमण के 6,388 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63,75,390 हो गई. वहीं 208 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,34,572 हो गई. राज्य में चार दिन के अंतराल के बाद संक्रमण के नए मामले 6,000 से ज्यादा सामने आए हैं. वहीं 31 जुलाई के बाद से पहली बार मृतकों की संख्या 200 के पार हो गई। कर्नाटक में गुरुवार को कोविड-19 के 1,857 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.24 लाख हो गयी जबकि 30 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 36,911 पर पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,950 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 28,65,067 हो गयी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...