Google Analytics Meta Pixel महाराष्ट्र में कहर बरपा रहा कोरोना: अब इस शहर में लगा 15 दिन का लॉकडाउन - Ekhabri.com

महाराष्ट्र में कहर बरपा रहा कोरोना: अब इस शहर में लगा 15 दिन का लॉकडाउन

मुंबई। कोरोना का कहर भारत में जारी है। संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है और कोरोना पर रोक लगाने के सभी प्रयास विफल होते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। यहां कई शहरों में लॉकडाउन लग चुका है। वहीं अब महाराष्ट्र के नंदुरबार में 31 मार्च की आधी रात से 15 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वहीं पंजाब छत्तीगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के ज्यादा संक्रमण वाले शहरों में नाइट कफ्र्यू लगाया गया है।
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें अब सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर हो गई हैं। महाराष्ट्र के नंदुरबार में 31 मार्च की आधी रात से 15 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वहीं, पंजाब, छत्तीगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के ज्यादा संक्रमण वाले शहरों में नाइट कफ्र्यू लगाया गया है। कई राज्य ऐसे भी हैं, जो नाइट कफ्र्यू लगाने के बारे में विचार कर रहे हैं। केंद्र ने साफ कर दिया राज्य अपने स्तर पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सख्त कदम उठा सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि दिशानिर्देशों का पालन कर ही कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है।
गुजरात में 15 अप्रैल तक रहेगा नाइट कफ्र्यू
गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 15 अप्रैल तक नाइट कफ्र्यू जारी रहेगा। गृह विभाग, गुजरात सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव के अनुसार, राज्य के चार महानगरों, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में रात का कफ्र्यू, जो वर्तमान में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू है, 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। कोरोना वायरस प्रसार की व्यापकता को देखते हुए राज्य सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव के अनुसार, केंद्र सरकार के कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण दिशानिर्देशों को 30 अप्रैल तक अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है।छत्तीसगढ़ के कई शहरों में नाइट कफ्र्यू
छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में रायपुर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और सुकमा में नाइट कफ्र्यू मंगलवार रात से ही लगा दिया गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन की ओर कदम बढ़ा सकती है, ऐसे संकेत मिल रहे हैं। अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसकी घोषणा कर सकते हैं। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद कोरबा, बालोद, कोंडागांव, रायगढ़, दंतेवाड़ा और बेमेतरा में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। वहीं, अंबिकापुर, जगदलपुर, सूरजपुर, कोरिया, जांजगीर-चंपा और जशपुर में रात 8 बजे से लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...