देश कोे भविष्य में कोरोना महामारी की किसी नई लहर का सामना नहीं करना पड़ेगा। जाने माने वायरोलाजिस्ट टी जैकब जान ने कहा है कि तीसरी लहर खत्म हो गई है और चौथी लहर के आने की तब तक कोई संभावना नहीं है जब तक कि अनपेक्षित रूप से कोई अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट नहीं सामने आता है। इंडियन काउंसिल फार मेडिकल रिसर्च के सेंटर आफ एडवांस्ड रिसर्च इन वायरोलाजी के पूर्व निदेशक जान ने कहा कि विश्वास के साथ निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि तीसरी लहर समाप्त हो गई है और देश एक बार फिर एक स्थानिक चरण में प्रवेश कर गया है। स्थानिक चरण से मतलब यह है कि लोग संक्रमण के साथ जीना सीख जाते हैैं, जबकि महामारी की अवस्था में वायरस आबादी पर हावी होता है।
उन्होंने कहा कि पिछले चार हफ्ते से देशभर में नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। किसी राज्य में संक्रमण में ज्यादा उतार चढ़ाव नजर नहीं आ रहा है। मामलों में स्थिरता बनी हुई है। इस सवाल पर कि पहले भी कई विशेषज्ञों ने कहा था कि तीसरी लहर नहीं आएगी, जान ने कहा कि तीसरी लहर ओमिक्रोन की वजह से आई। किसी ने भी ओमिक्रोन को लेकर कोई अनुमान नहीं लगाया था। तीसरी लहर के नहीं आने का आकलन उस समय की महामारी की स्थिति के आधार पर किया गया था।
जान ने कहा कि महामारी चौथी लहर तब तक नहीं आएगी, जब तक कि अल्फा, बीटा, गामा या ओमिक्रोन से अलग कोई बहुत ही संक्रामक वैरिएंट उभरकर सामने नहीं आता है। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति और विश्वभर में महामारी के ट्रेंड से भी कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है। इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि महामारी चौथी लहर नहीं आएगी।
जान ने कहा कि इससे पहले भी सांस से जुड़ी जितनी महामारी आई हैैं वो दो से से तीन लहर के बाद स्थानिक अवस्था में चली गई हैैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में कोरोना वायरस के वंश से जुड़े वायरस के चलते कभी-कभी संक्रमण बढ़ जाए, लेकिन वह बड़ी महामारी का रूप नहीं लेगी। इसके लिए जरूरी है कि संभावित वायरस पर नियमित रूप से नजर रखी जाए और नमूनों की जांच होती रहे, ताकि कोई नया वैरिएंट सामने आता है तो उसका तुरंत पता चल सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...