Google Analytics Meta Pixel गद्दे में सोने वाले भ्रष्ट कांग्रेसी अब सो रहे हैं जेल की जमीन पर...मुख्यमंत्री बोले, प्रदेश में अब सुशासन की सरकार - Ekhabri.com

गद्दे में सोने वाले भ्रष्ट कांग्रेसी अब सो रहे हैं जेल की जमीन पर…मुख्यमंत्री बोले, प्रदेश में अब सुशासन की सरकार

कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है।कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अण्डी और जनकपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है, एफआईआर भी हुआ है। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है।

 

अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है

श्री साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपया प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी। संग्राहकों को तेंदूपत्ता का बोनस भी मिलेगा। 12.50 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। ये सब काम हम करेंगे, ऐसा श्री साय ने जनता को भरोसा दिलाया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

शमी के पौधे को लगाए घर पर ग्रहों पर होगा अच्छा असर, नकारात्मक चीजें रहेगी घर के बाहर

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
शमी का पौधा अपने आप में कई धार्मिक महत्व रखता है, भगवान को अर्पित करने के अलावा यह ग्रहों पर भी अपना असर दिखाता है. इसके साथ ही वह घरों में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, मंत्री ने मंदिर में की विशेष प्रार्थना

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री Lakshmi Rajwade ने उन्हें बधाई दी और इसे नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *