दो दोस्त डैम के बैकवॉटर में नहा रहे थे। इसी दौरान वह मस्ती में अपना वीडियो भी बना रहे थे। तभी अचानक पानी के अंदर ही एक मगरमच्छ ने अपने जबड़े में एक शख्स के पैर को दबा लिया और उसे पानी के अंदर खींच लिया। तब दूसरे दोस्त ने पास में पड़ी लकड़ी से मगरमच्छ पर वार किया जिससे उसका जबड़ा खुल गया और फिर उस शख्स की जान बची।
जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला यह रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। इस बारे में युवक अमित ने बताया कि वो अपने दोस्त के साथ सोमवार शाम को घर के पास कलियासोत के बैकवॉटर में नहा रहा था। उसी दौरान उसे अचानक तेज दर्द हुआ और लगा कि किसी ने उसका पैर जकड़ लिया है।
वो कुछ समझ पाता उससे पहले वो पानी में गहराई में जाने लगा लेकिन उसी दौरान अचानक से मगरमच्छ की पकड़ ज़रा सी ढीली पड़ी तो वो ज़मीन की तरफ भागा और बेसुध हो गया। वहीं युवक को बचाने वाले उसके दोस्त गजेंद्र ने बताया कि जब उसे लगा कि मगरमच्छ ने उसके दोस्त को पकड़ लिया है तो उसने किनारे पर लगी लकड़ी को तोड़ कर पूरी ताकत से मगरमच्छ को चुभाया जिससे मगरमच्छ के जबड़े की पकड़ ढीली हुई। इससे दोस्त की जान बच गई।
इसके बाद घायल दोस्त के जख्म से लगातार बहते खून को देखते हुए गजेंद्र ने उसे कपड़ा फाड़ कर बांधा और उसे नज़दीकी अस्पताल ले गया। दोनों युवक अब पानी में नहाने से तौबा कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि न वो खुद अब वहां जाएंगे और ना ही किसी और को भी जाने देंगे। वहीं कमला नगर पुलिस स्टेशन के टीआई ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि इसकी रिपोर्ट बनाकर वन विभाग को दे दी गई है क्योंकि ये उनके अधिकार क्षेत्र में आता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...