बीजापुर(संचार टुडे)। छत्तीसगढ़ के नक्सल जिला बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां UBGL सेल फटने से CRPF का जवान जख्मी हो गया है। इस हादसे में UBGL सेल अचानक से फट गया था। घायल जवान को प्राथमिक उपचार जारी है, और उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। यह घटना उसूर थानाक्षेत्र के गलगम इलाके में हुई। इस दौरान, जवान मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए आउटर कोर्डेन में तैनात थे। SP जितेंद्र यादव ने इस घटना की जानकारी दी है।










