Google Analytics Meta Pixel राष्ट्रपति भवन में सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता लेंगी सात फेरे - Ekhabri.com

राष्ट्रपति भवन में सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता लेंगी सात फेरे

राष्ट्रपति भवन में पहली बार शादी का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता अपने जीवनसाथी असिस्टेंट कमांडेंट अविनाश कुमार के साथ 12 फरवरी 2025 को विवाह बंधन में बंधेंगी।

 

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से ताल्लुक रखने वाली पूनम गुप्ता वर्तमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) के रूप में तैनात हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, विनम्र स्वभाव और अनुकरणीय सेवा भावना से प्रभावित होकर राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वयं यह निर्णय लिया कि पूनम का विवाह राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित मदर टेरेसा क्राउन परिसर में संपन्न होगा।

यह पहला अवसर होगा जब राष्ट्रपति भवन में किसी अधिकारी का विवाह होगा।

पूनम गुप्ता का विवाह अविनाश कुमार से होगा, जो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में कार्यरत हैं। यह विवाह परिवार के करीबी सदस्यों और चुनिंदा मेहमानों की उपस्थिति में होगा। उनके पिता, रघुवीर गुप्ता, जो शिवपुरी के नवोदय विद्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, ने इस ऐतिहासिक अवसर पर गर्व और आभार व्यक्त किया।

कौन हैं पूनम गुप्ता?

सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट, राष्ट्रपति की सुरक्षा में PSO।

गणतंत्र दिवस परेड 2023: सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया।

गणित में स्नातक, अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक, तथा जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से बी.एड।

यूपीएससी सीएपीएफ रैंक 2018 की परीक्षा में 81वीं रैंक हासिल कर सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनीं।

शिवपुरी जिले में गुप्ता परिवार में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक अवसर ने मीडिया का भी ध्यान आकर्षित किया है, हालांकि सुरक्षा कारणों से परिवार ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर रहा है। पूनम की यात्रा, एक छोटे शहर से राष्ट्रपति भवन में ऐतिहासिक शादी तक, कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है। यह शादी राष्ट्रपति भवन के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही है, जो कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारियों के प्रति सम्मान और पहचान का प्रतीक है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *