Google Analytics Meta Pixel निर्दयी मां: बच्चा चुप नहीं हुआ तो मां ने चिपका दिया मुंह - Ekhabri.com

निर्दयी मां: बच्चा चुप नहीं हुआ तो मां ने चिपका दिया मुंह

छपरा। मां के लिए उसके बच्चे काफी प्यारे होते हैं. चाहे बच्चे एक बार के लिए पेरेंट्स को तकलीफ दे देते हैं लेकिन मां कभी भी अपने बच्चों का बुरा नहीं कर सकती, लेकिन कुछ ऐसे बिरले मामले सामने आते हैं, जहां मां की हरकत पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों बिहार के छपरा से सामने आया। यहां रहने वाली एक मां अपने छोटे से बच्चे के रोने से इतनी परेशान हो गई थी कि उसने बच्चे का मुंह ही चिपका दिया। ये दर्दनाक घटना जैसे ही सामने आई, इसने लोगों को शॉक कर दिया। किसी को यकीन नहीं हो पा रहा था कि आखिर कोई मां ऐसा कैसे कर सकती है। अपने ही लाडले की रोने की आवाज से ये मां इतनी परेशान हो गई कि उसने फेविक्विक से उसका मुंह चिपका दिया. ताकि वो आवाज करके रो ना पाए. गनीमत रही कि बच्चे के पिता की नजर समय रहते उसपर पड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया।
आवाज से होने लगी थी चिड़चिड़ाहट
मामले को लेकर जब महिला से बातचीत की गई तो उसने बताया कि वो बच्चे से परेशान हो गई थी. दूध पिलाने और खाना खाने के बाद भी बच्चा लगातार रोता रहता था. रात में वो ठीक से सोने भी नहीं देता था. पति दिन में ऑफिस चले जाते थे इस वजह से अकेले वो घर का काम करती और बच्चे को संभालती थी. ऐसे में उसे काफी थकान हो जाती थी। जब इसके बीच बच्चा लगातार रोता रहा तो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ। पहले उसने बच्चे को चुप कराने की कोशिश की जब सफल नहीं हुई, तो आखिरकार उसने फेविक्विक से उसका मुंह चिपका दिया।
पिता के शक से हुआ खुलासा
महिला ने बच्चे का मुंह चिपका दिया. इसके थोड़ी देर बाद जब उसका पति लौटा तो उसने काफी देर तक अपने बच्चे की आवाज नहीं सुनी. ऐसे में उसे कुछ अटपटा लगा. बच्चे के पास जाकर देखने के बाद उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं था. बच्चे के होंठ आपस में चिपके हुए थे. महिला ने पहले झूठ बोल दिया कि बच्चे ने मुंह पर गोंद लगा ली है. लेकिन जब पति ने कड़ाई से पूछा तो उसने सारी बात उगल दी.
डॉक्टर भी रह गए हैरान
पति ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टर्स भी उसकी हालत देख हैरान रह गए. जिसे भी पता चला कि बच्चे की इस हालत की जिम्मेदार उसकी मां है, उन्हें यकीन नहीं हुआ. डॉक्टर्स में बच्चे का इलाज किया और प्रोसीजर के बाद उसके होंठ अलग कर दिए. बच्चा अब खतरे से बाहर है और रिकवर कर रहा है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...