Google Analytics Meta Pixel कोरोना मामले में चौथे नंबर पर भारत, पहली बार एक दिन में हुई 396 मौतें - Ekhabri.com

कोरोना मामले में चौथे नंबर पर भारत, पहली बार एक दिन में हुई 396 मौतें

देश और दुनिया में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना संक्रमितों का संख्या बढ़कर 2,98,283 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 1,42,795 एक्टिव मामले हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 8,501 हो गई है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,956 नए मामले सामने आए हैं। पहली बार 1 दिन में 396 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,97,535 हो गई है, जिनमें से 1,41,842 सक्रिय मामले हैं, 1,47,195 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 8,498 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में भारत ने गुरुवार को स्पेन और ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया और अब वह दुनिया में चौथा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन गया है। भारत से आगे अब केवल अमेरिका, ब्राजील और रूस हैं।  देश में सबसे ज्यादा मरीज अभी महाराष्ट्र में हैं। गुरुवार देर रात के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 3607 नए मामले सामने आए हैं जबकि 152 लोगों की मौत हो गई। राज्य में एक दिन में ये सबसे ज्यादा केस हैं। अब तक कुल मौतों का आंकड़ा देखें तो यह 3590 पर पहुंच गया है और कोरोना के कुल केस की तादाद 97648 हो गई है। एक्टिव केस की संख्या 47968 है। अब तक 46078 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामले पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़े हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक मरीज सामने आए, जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर 34687 हो गई। राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 20871 है, जबकि 12731 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी तक 1085 लोगों की मौत हुई है।

Read Also  भारत में पहली बार कोरोना के मरीजों की अपेक्षा ठीक होने वाले ज्या दा

तमिलनाडु में कोरोना के 38716 मरीज हैं। इसमें  से 349 लोगों की मौत हुई है। अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात में 22032, कर्नाटक में 6245, मध्य प्रदेश में 10241 मरीज हैं। इसके अलावा राजस्थान में कोविड-19 के अब तक 11838 मरीज मिल चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 12088 मरीज मिले हैं, जिसमें से 7292 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 345 लोगों की जान गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *