Google Analytics Meta Pixel गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल नियुक्त - Ekhabri.com

गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल नियुक्त

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू ने बुधवार देर रात राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को इस्‍तीफा सौंप दिया था। इसके बाद गुरुवार को राष्ट्रपति ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और सिन्हा को केन्द्र शासित प्रदेश का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है।

इससे पहले बुधवार देर रात अचानक मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक मुर्मू को देश के नए ऑडिटर के पद के लिए नियुक्त किया जा सकता है। दरअसल नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का पद जल्द ही खाली हो रहा है, क्योंकि मौजूदा ऑडिटर राजीव महर्षि 65 वर्ष के हो गए हैं। मुर्मू को नियंत्रक महालेखा परीक्षक का पद खाली होने के बाद नियुक्त किया जाएगा। नियंत्रक और महालेखा परीक्षक एक संवैधानिक पद है और इसे खाली नहीं छोड़ा जा सकता है।

एक जुलाई 1959 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जन्मे सिन्हा ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से बी.टेक और एम.टेक की डिग्री हासिल की है। सिन्हा ने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत कर दी थी। वह बीएचयू के छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। सिन्हा पहली बार वर्ष 1996 में 11वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद 1999 में वह 13वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित होकर दूसरी बार सांसद बने। 1999 से 2000 के बीच वे योजना तथा वास्तुशिल्प विद्यापीठ की महापरिषद के सदस्य रहे और शासकीय आश्वासन समिति व ऊर्जा समिति के सदस्य भी रहे। वर्ष 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित हुए। हालांकि 2019 में 17वीं लोकसभा के चुनाव में सिन्हा हार गए थे।

Read Also  पुलवामा हमले की बरसी पर जम्मू को दहलाने की थी साजिश

सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार में दूरसंचार और रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है। सिन्हा की छवि ‘विकास पुरुष’  की मानी जाती है और उनकी गिनती योग्य एवं कर्मठ नेताओं में होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *