दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों की रीढ़ तोड़ने के लिए सीआरपीएफ मजबूत रणनीति बना रहा है। सुरक्षा बल यहां के कई इलाकों में अपने स्थायी कैंप बनाना चाहता है। इलाकों में अस्थायी कैंप के जरिये आतंकियों पर दबाव बनाने की योजना बनाई गई है।
एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के कोर गढ़ में घुसकर सुरक्षा बल वर्चस्व स्थापित कर रहे हैं। पूरे कश्मीर के लिए सुरक्षा बल ने आतंकरोधी रणनीति नए सिरे से तैयार की है। कश्मीर में 20 स्थानों की सूची प्रदान की गई है, जहां प्रस्तावित बटालियन कैंप स्थापित किए जाने हैं। जम्मू के भी कुछ इलाकों में कैंप स्थापित करने का प्रस्ताव है। पुलवामा और शोपियां, श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामूला, कुपवाड़ा, कुलगाम में कई स्थानों पर बटालियन कैंप स्थापित करने का प्रस्ताव है।
सीआरपीएफ चाहती है कि जम्मू-कश्मीर में बहुत लंबे समय तक तैनाती को देखते हुए बटालियन कैंप साइट की जरूरत है। बटालियन के लिए पर्याप्त आधारभूत ढांचे की जरूरत भी बताई गई है। प्रस्तावित बटालियन कैंप न केवल सीआरपीएफ जवानों के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा बनाने के लिए है, बल्कि उनका मनोबल बनाए रखने में भी मदद करेगा। यहां पर्याप्त आधारभूत ढांचे की मौजूदगी में सीमित समय के साथ परिवार को भी रखा जा सकता है।
सूत्रों ने कहा जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में सुरक्षाबल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना मिलकर आतंकियों की कमर तोड़ने में कामयाब हुए हैं, लेकिन दक्षिण कश्मीर के कई इलाके ऐसे हैं जहां अभी भी आतंकियों को पनाह मिल रही है।सुरक्षा बल से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आतंकी लगातार घाटी में अपनी रणनीति बदल रहे हैं। पाकिस्तान घाटी में अस्थिरता के लिए पूरा जोर लगा रहा है। इससे निपटने के लिए सुरक्षा बलों को दीर्घकालिक रणनीति की जरूरत है।
दक्षिण कश्मीर में ज्यादा सख्ती के चलते आतंकी उन इलाकों में ठिकाना तलाशने की कोशिश करते हैं, जहां सुरक्षा बलों की मौजूदगी कम है। इसलिए सभी सुरक्षाबल और खुफिया एजेंसियों के बीच समन्वय के साथ घाटी की समग्र रणनीति पर काम हो रहा है। अधिकारी ने कहा हम आतंकियों के हर मूवमेंट को ट्रैक करके अपना अभियान मजबूती से चला रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...