रायपुर। प्रदेश के सभी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। इसके लिए आदेश जारी हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने फैसला लिया था कि कोरोना के कारण 26 जनवरी को स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।
लेकिन अब फिर से आदेश जारी कर कहा गया है कि 26 जनवरी को स्कूलों सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है।









